अवैध खनन पर वन विभाग की सख्त कार्रवाई, दो डंपर जब्त।

अवैध खनन पर वन विभाग की सख्त कार्रवाई, दो डंपर जब्त।

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

रामनगर। वन विभाग की टीम ने अवैध खनन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो डंपरों को पकड़ा है। यह कार्रवाई प्रभागीय वनाधिकारी, तराई पश्चिमी वन प्रभाग और उप प्रभागीय वनाधिकारी, रामनगर के निर्देशन में की गई।

यह भी पढ़ें 👉  जलजनित रोग प्रभावित क्षेत्रों में स्वास्थ्य विभाग का अभियान तेज, घर-घर स्क्रीनिंग जारी।

आज 26 मार्च 2025 को की गई छापेमारी के दौरान दो डंपरों को रॉयल्टी में दो चक्कर खनन करते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया। वन विभाग की टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए इन वाहनों को जब्त कर लिया और अग्रिम कार्रवाई के लिए रामनगर वर्कशॉप परिसर में सुरक्षित खड़ा कर दिया

यह भी पढ़ें 👉  अंकिता भंडारी हत्याकांड के चार साल पूरे, न्याय की मांग को लेकर महिला कांग्रेस का प्रदर्शन, रानीखेत रोड पर राज्य सरकार का पुतला फूंका, कांग्रेस नेताओं ने उठाए VIP और साक्ष्यों से जुड़े सवाल।

वन विभाग द्वारा अवैध खनन के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि अवैध खनन में लिप्त वाहनों और व्यक्तियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी

यह भी पढ़ें 👉  मां नंदा देवी महोत्सव को लेकर पुलिस अलर्ट, एसपी ने लिया सुरक्षा व्यवस्था का जायजा।

गौरतलब है कि क्षेत्र में अवैध खनन की शिकायतें लगातार मिल रही थीं, जिसके बाद वन विभाग ने यह सख्त कदम उठाया। अधिकारियों ने आम जनता से अपील की है कि वे अवैध खनन की सूचना तुरंत वन विभाग को दें, ताकि इस पर प्रभावी रोक लगाई जा सके