ग्रोइंग बड्स स्कूल में पुष्कर सोसाइटी द्वारा आयोजित पांच दिवसीय डांस कैंप सफलतापूर्वक संपन्न।

ग्रोइंग बड्स स्कूल में पुष्कर सोसाइटी द्वारा आयोजित पांच दिवसीय डांस कैंप सफलतापूर्वक संपन्न।

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

रामनगर। पुष्कर सोसाइटी द्वारा ग्रोइंग बड्स स्कूल में आयोजित पांच दिवसीय डांस कैंप 27 मार्च को रंगारंग प्रस्तुतियों के साथ संपन्न हुआ। यह कैंप 23 मार्च से 27 मार्च तक चला, जिसमें शहर के विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल में गुंडा एक्ट का बड़ा एक्शन, 5 लोग जिला बदर; इस साल अब तक 103 अराजक तत्वों पर कार्रवाई।

इस डांस कैंप का संचालन पुष्कर सोसाइटी की आध्या गुप्ता और खुशी शर्मा ने किया। बच्चों को डांस के अलावा योग और पेंटिंग की भी शिक्षा दी गई, जिससे उनके सर्वांगीण विकास को बढ़ावा मिला।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड की सियासत में हलचल! खानपुर विधायक उमेश कुमार ने किया इस्तीफे का ऐलान

समापन समारोह में मुख्य अतिथि डॉ. ज़फ़र सैफी, ग्रोइंग बड्स स्कूल की डायरेक्टर श्रीमती नेहा सिंघल, प्रिंसिपल अनीता रावत और पूनम गुप्ता ने बच्चों को उपहार देकर सम्मानित किया और उनके प्रयासों की सराहना की।

यह भी पढ़ें 👉  काठगोदाम पुलिस का एक्शन: नौ मुकदमों में नामजद मनीष छह महीने के लिए जिला बदर, गुंडा नियंत्रण अधिनियम के तहत कार्रवाई।

इस अवसर पर ग्रोइंग बड्स स्कूल की शिक्षिकाएं डॉ. रति चौधरी, सपना बिष्ट, रेखा फर्त्याल, अफ़्शा खान, वंदना रावत, नीलम आर्या और काव्या शर्मा भी मौजूद रहीं।