चिलकिया के पास रोडवेज बस और बाइक में भिड़ंत, जिसमें बाइक सवार की मौत, महिला गंभीर घायल।

चिलकिया के पास रोडवेज बस और बाइक में भिड़ंत, जिसमें बाइक सवार की मौत, महिला गंभीर घायल।

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

रामनगर। चिलकिया क्षेत्र में अभी-अभी एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें रोडवेज बस की भिड़न्त में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, बाइक पर पीछे बैठी महिला गंभीर रूप से घायल हो गई है।

यह भी पढ़ें 👉  नेकी की दीवार के संयोजक तारा घिल्डियाल का सियासी कदम, 200 समर्थकों के साथ कांग्रेस में होंगे शामिल।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बाइक सवार तेज गति से आ रहा था कि तभी सामने से आ रही रोडवेज बस ने उसे भिड़ंत हो गई, हादसा इतना जबरदस्त था कि युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घायल महिला को आनन-फानन में नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  मैरिज हॉल में चोरी का बड़ा खुलासा, बनभूलपुरा पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा, तीन एसी आउटर और 15,600 रुपये बरामद।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। मृतक की शिनाख्त की जा रही है।