नैनीताल पुलिस का नशे पर वार जारी: चोरगलिया में 210 पाउच कच्ची शराब के साथ एक गिरफ्तार।

नैनीताल पुलिस का नशे पर वार जारी: चोरगलिया में 210 पाउच कच्ची शराब के साथ एक गिरफ्तार।

नैनीताल पुलिस का नशे पर वार जारी: चोरगलिया में 210 पाउच कच्ची शराब के साथ एक गिरफ्तार।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

नैनीताल। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रहलाद नारायण मीणा के नेतृत्व में जनपद नैनीताल में नशे के खिलाफ लगातार सख्त अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में थाना चोरगलिया पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने 210 पाउच अवैध कच्ची शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।

यह भी पढ़ें 👉  जंगली हाथियों के आतंक से कालागढ़ के किसान बेहाल, खेतों में घुसकर करीब छह बीघा गन्ने की फसल को रौंद डाला।

मामला विस्तार से:

दिनांक 06 अप्रैल 2025 को थाना चोरगलिया पुलिस टीम ने दानीवंगर वन बैरियर से लगभग 500 मीटर अंदर डॉली खत्ता मार्ग पर चेकिंग अभियान चलाया। इसी दौरान पुलिस ने संदिग्ध गतिविधियों के चलते एक व्यक्ति को रोका, जिसकी तलाशी लेने पर उसके पास से 210 पाउच अवैध कच्ची शराब (खाम) बरामद की गई।

यह भी पढ़ें 👉  छात्र चुनाव में पुलिस का शक्ति प्रदर्शन—फ्लैग मार्च से दिया संदेश, अराजकता की कोई जगह नहीं* *SSP डॉ. मंजूनाथ टी.सी. पहुँचे ग्राउंड जीरो पर, सुरक्षा व्यवस्था परखी और पुलिस बल को दिए सख्त निर्देश, चुनाव की आड़ में कानून-व्यवस्था बिगाड़ने वालों पर होगी तत्काल कार्यवाही।

गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान मक्खन सिंह पुत्र महेन्द्र सिंह, निवासी धोहराडाम, नजीमाबाद, थाना किच्छा, जिला उधम सिंह नगर, उम्र 30 वर्ष के रूप में हुई है।

अभियुक्त के विरुद्ध थाना चोरगलिया में एफआईआर संख्या 22/2025, धारा 60(1) आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया है।


गिरफ्तारी टीम:

  • अवर निरीक्षक विजय सिंह राणा

  • कांस्टेबल जितेंद्र सिंह

  • कांस्टेबल उत्तम सिंह

यह भी पढ़ें 👉  भवाली में अंग्रेजी शराब की दुकान पर छापेमारी, ओवररेटिंग का मामला आया सामने, रेट लिस्ट नहीं मिलने पर प्रशासन सख्त, निर्धारित मूल्य पर शराब बेचने के निर्देश।

पुलिस प्रशासन की अपील: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मीणा ने स्पष्ट किया है कि जनपद को नशे से मुक्त करने हेतु सभी थाना प्रभारियों को सख्त निर्देश दिए गए हैं। किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने आम जनता से भी अपील की है कि नशे से जुड़ी किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।