कैंची धाम, रेलवे स्टेशन और बस अड्डों पर बीडीएस व डॉग स्क्वायड की सघन चेकिंग।

कैंची धाम, रेलवे स्टेशन और बस अड्डों पर बीडीएस व डॉग स्क्वायड की सघन चेकिंग।

कैंची धाम, रेलवे स्टेशन और बस अड्डों पर बीडीएस व डॉग स्क्वायड की सघन चेकिंग।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

नैनीताल।
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हाल ही में हुए आतंकी हमले के मद्देनजर नैनीताल जिले में पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) प्रहलाद नारायण मीणा के निर्देश पर जिले में सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद किया जा रहा है।

एसएसपी मीणा ने सभी अधीनस्थ अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में स्थित रेलवे स्टेशन, बस अड्डे, पर्यटन स्थल और सार्वजनिक स्थलों पर विशेष निगरानी एवं सघन चेकिंग अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  भाजपा की बुनियाद को मिला सम्मान! रामनगर में बूथ अध्यक्षों और शक्ति केंद्र संयोजकों के लिए संजय डॉल्बी ने आयोजित किया विशेष समारोह।

इसी क्रम में बुधवार को नैनीताल जिले की बम निरोधक दस्ते (BDS) और डॉग स्क्वायड टीम ने हल्द्वानी और नैनीताल शहर के प्रमुख स्थलों पर सघन तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान रेलवे स्टेशन, बस स्टेशन, कैंची धाम सहित अन्य संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरती गई।

यह भी पढ़ें 👉  दीपावली और धनतेरस पर नैनीताल पुलिस का हाईटेक पहरा, 233 सीसीटीवी कैमरों से होगी चप्पे-चप्पे की निगरानी, ड्रोन से भी रखी जाएगी नजर।

पुलिस टीमों ने संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की और आम नागरिकों से अपील की कि किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल स्थानीय पुलिस या आपातकालीन नंबर 112 पर दें।

यह भी पढ़ें 👉  जाम लगाने वालों की अब खैर नहीं! नैनीताल में प्रशासन की संयुक्त टीम ने काटे 85 चालान।

नैनीताल पुलिस की यह सक्रियता जिले में शांति एवं सुरक्षा बनाए रखने के लिए एक सराहनीय कदम माना जा रहा है।

— मीडिया सैल, नैनीताल पुलिस