पाटकोट में शराब ठेके के विरोध में 40वें दिन भी महिलाओं का धरना जारी, भूख हड़ताल की चेतावनी।

पाटकोट में शराब ठेके के विरोध में 40वें दिन भी महिलाओं का धरना जारी, भूख हड़ताल की चेतावनी।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

पाटकोट (नैनीताल), 10 मई:
ग्राम पाटकोट में शराब की दुकान खोले जाने के विरोध में ग्रामीण महिलाओं का आंदोलन लगातार 40वें दिन भी जारी रहा। ठेके के निरस्तीकरण की मांग को लेकर महिलाओं का धरना दिन-प्रतिदिन और अधिक उग्र होता जा रहा है। प्रदर्शन कर रही महिलाओं ने शासन-प्रशासन पर उदासीनता का आरोप लगाते हुए कहा कि बार-बार चेताने के बावजूद अभी तक कोई ठोस और लिखित कार्यवाही नहीं की गई है।

यह भी पढ़ें 👉  कॉर्बेट के जंगलों में वन्यजीवों की सुरक्षा के लिए उतरी संयुक्त टीम, संवेदनशील इलाकों में की सघन गश्त।

महिलाओं ने आबकारी विभाग और पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि दोनों की मिलीभगत से ठेकेदार गांव के युवा बच्चों को मोटा लालच देकर शराब दुकान के लिए दबाव बना रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह न केवल सामाजिक माहौल को बिगाड़ने की कोशिश है, बल्कि गांव के भविष्य से भी खिलवाड़ किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  मैरिज हॉल में चोरी का बड़ा खुलासा, बनभूलपुरा पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा, तीन एसी आउटर और 15,600 रुपये बरामद।

प्रदर्शनकारी महिलाओं ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही पाटकोट रोड से शराब का ठेका निरस्त नहीं किया गया तो वे अपने बच्चों के साथ भूख हड़ताल पर बैठेंगी। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि अगर प्रशासन का रवैया ऐसा ही रहा तो वे प्रेस कॉन्फ्रेंस कर ठेकेदारों और अधिकारियों के खिलाफ ठोस कार्यवाही की माँग करेंगी।

यह भी पढ़ें 👉  नेकी की दीवार के संयोजक तारा घिल्डियाल का सियासी कदम, 200 समर्थकों के साथ कांग्रेस में होंगे शामिल।

धरने में पूनम, तुलसी, कविता, मोहिनी, गुड्डी, हेमा, हिमानी, बचुली, हंसी, प्रभावती, पूजा, दया सहित कई महिलाएं शामिल रहीं। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि यह आंदोलन केवल शराब के खिलाफ नहीं, बल्कि गांव के सम्मान, सुरक्षा और आने वाली पीढ़ियों के भविष्य को बचाने के लिए है।