नैनीताल पुलिस का नशा तस्करों के विरुद्ध अभियान जारी, 30 नशीले इंजेक्शनों के साथ एक युवक गिरफ्तार, किच्छा से हो रही थी आपूर्ति।

नैनीताल पुलिस का नशा तस्करों के विरुद्ध अभियान जारी, 30 नशीले इंजेक्शनों के साथ एक युवक गिरफ्तार, किच्छा से हो रही थी आपूर्ति।
ख़बर शेयर करें -

नैनीताल पुलिस का नशा तस्करों के विरुद्ध अभियान जारी, 30 नशीले इंजेक्शनों के साथ एक युवक गिरफ्तार, किच्छा से हो रही थी आपूर्ति।


उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

नैनीताल। जनपद को नशामुक्त बनाने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रहलाद नारायण मीणा द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने 30 नशीले इंजेक्शनों के साथ एक युवक को गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज किया है।

यह भी पढ़ें 👉  टेंपो ट्रैवलर हादसे के बाद अस्पताल पहुंचे अजय भट्ट, चिकित्सकों से ली जानकारी।

प्रकाश चन्द्र, एसपी सिटी हल्द्वानी के निर्देशन, श्रीमती दीपशिखा अग्रवाल, क्षेत्राधिकारी लालकुआं के पर्यवेक्षण तथा कोतवाली लालकुआं के प्रभारी निरीक्षक श्री दिनेश सिंह फर्त्याल के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा यह कार्रवाई की गई।

पुलिस टीम ने सुभाष नगर बैरियर, लालकुआं के पास चेकिंग के दौरान अभियुक्त पंकज नेगी पुत्र स्व. त्रिलोक सिंह नेगी, निवासी डी-क्लाश, धौलखेड़ा, शिवांचल कॉलोनी, टीपी नगर, कोतवाली हल्द्वानी, जिला नैनीताल (उम्र 24 वर्ष) को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से 15 Buprenorphine Injection, 15 AVIL Injection (कुल 30 नशीले इंजेक्शन), 5 सिंगल यूज सिरिंज और एक बैग बरामद हुआ।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल में बिना परमिट चल रही रेंटल बाइकों पर परिवहन विभाग की बड़ी कार्रवाई, 74 वाहनों के चालान।

इस संबंध में कोतवाली लालकुआं में FIR संख्या 101/25, धारा 8/20 NDPS एक्ट के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया गया है।

पूछताछ में बड़ा खुलासा

गिरफ्तार पंकज नेगी ने पूछताछ में बताया कि वह यह नशीले इंजेक्शन किच्छा क्षेत्र के “चुहिया” नामक एक युवक से लेकर आया था। पुलिस अब आपूर्ति श्रृंखला की गहन जांच में जुट गई है और आगे की कार्रवाई जारी है।

पुराना अपराधी है पंकज

पुलिस के अनुसार, पंकज नेगी पूर्व में भी वर्ष 2024 में स्मैक तस्करी के मामले में हल्द्वानी कोतवाली से जेल जा चुका है। उसका आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  बुलेट पर नैनीताल कप्तान, कंधे से कंधा मिलाकर जवान ऐतिहासिक भीड़ के बीच सफल रहा कैंची धाम प्रबंधन!  आस्था का महासागर, चेहरे पर मुस्कान, कैंची धाम में ऐतिहासिक भीड़ ने किए सुव्यवस्थित दर्शन! 

कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम:

  • उप निरीक्षक शंकर नयाल

  • कांस्टेबल गुरमेज सिंह

  • कांस्टेबल राजेश कुमार

जनपद पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में नशा तस्करों के बीच हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस का कहना है कि नशे के खिलाफ यह अभियान निरंतर जारी रहेगा।


ख़बर शेयर करें -