हल्द्वानी में 30 मई तक चलेगा चयन कार्यक्रम, पहले दिन उधमसिंह नगर के 27 दल हुए शामिल

ख़बर शेयर करें -

कुमाऊँ मंडल में सांस्कृतिक दलों के पंजीकरण हेतु ऑडिशन प्रक्रिया प्रारंभ
हल्द्वानी में 30 मई तक चलेगा चयन कार्यक्रम, पहले दिन उधमसिंह नगर के 27 दल हुए शामिल

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

हल्द्वानी।
राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और नीतियों के प्रचार-प्रसार हेतु सूचना एवं लोक संपर्क विभाग उत्तराखंड द्वारा कुमाऊँ मंडल में सांस्कृतिक दलों के पंजीकरण की प्रक्रिया आरंभ कर दी गई है। इसके तहत सोमवार से हल्द्वानी के एमबीपीजी कॉलेज में ऑडिशन प्रक्रिया शुरू हुई, जो आगामी 30 मई तक चलेगी।

यह भी पढ़ें 👉  महापौर बिष्ट की पहल पर बड़ा कदम, सीवर समस्या के स्थायी समाधान की ओर बढ़ा हल्द्वानी।

ऑडिशन के पहले दिन उधमसिंह नगर जिले से 27 सांस्कृतिक दलों ने भाग लिया। विभागीय ‘गीत एवं नाट्य योजना’ के अंतर्गत चयनित सांस्कृतिक दल राज्य सरकार की योजनाओं, नीतियों और उपलब्धियों का प्रचार-प्रसार लोक कला के माध्यम से करेंगे।

इस अवसर पर सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, देहरादून से आए संयुक्त निदेशक के.एस. चौहान ने बताया कि, “राज्य की भौगोलिक परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए विभाग के पंजीकृत सांस्कृतिक दल सुदूरवर्ती क्षेत्रों में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से जन-जागरूकता का कार्य करते हैं। इससे जहां एक ओर हमारी लोक संस्कृति के संरक्षण को बल मिल रहा है, वहीं स्थानीय कलाकारों को रोजगार और पहचान भी मिल रही है।”

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल पुलिस की मध्यस्थता से मदरसन विवाद खत्म, श्रमिकों ने अनशन तोड़ा, लालकुआं की मदरसन कंपनी में सुलह, 12 मांगें मानी गईं, काम पर लौटे मजदूर SSP डॉ. मंजुनाथ टीसी ने सराहा श्रमिकों का धैर्य,  हिंसा की साजिश नाकाम, उपद्रवियों पर पुलिस की सख्त कार्यवाही, कानून व्यवस्था से खिलवाड़ नहीं सहेंगे—अराजक तत्वों को पुलिस की कड़ी चेतावनी।

उन्होंने कहा कि राज्य स्तर पर पंजीकृत लोकगीत, लोकनृत्य, कठपुतली, कब्बाली, भजन, नाटक, नुक्कड़ नाट्य जैसे विविध कला रूपों के दलों को इस योजना में सम्मिलित किया जा रहा है। इससे युवा अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जुड़ने के साथ-साथ रचनात्मक कार्यों में भागीदारी कर रहे हैं।

ऑडिशन प्रक्रिया में वरिष्ठ संस्कृति एवं रंगकर्मी अनिल घिल्डियाल, घनश्याम भट्ट, केंद्रीय संचार ब्यूरो की श्रद्धा गुरुरानी, भारतखंडे अल्मोड़ा से सुनील कुमार तथा सूचना अधिकारी हल्द्वानी मीडिया सेंटर की प्रियंका जोशी बतौर निर्णायक शामिल हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड बोर्ड रिजल्ट 2026: हाईस्कूल 92.10% और इंटर 85.11% पास, बेटियों ने फिर मारी बाजी।

आगामी ऑडिशन कार्यक्रम की रूपरेखा इस प्रकार है:

  • 27 मई: पिथौरागढ़ एवं चम्पावत

  • 28 मई: बागेश्वर

  • 29 मई: अल्मोड़ा

  • 30 मई: नैनीताल

इस अवसर पर जिला सूचना अधिकारी नैनीताल गिरिजा जोशी, उधमसिंह नगर के गोविंद बिष्ट, व्यवस्था अधिकारी रामपाल सिंह रावत समेत विभाग के अन्य अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।