काशीपुर मे आधी रात को चला अतिक्रमण, कार्रवाई के विरोध में आक्रोशित ठेले रेहड़ी वालों ने व्यापार मंडल के पदाधिकारियों के साथ एसपी काशीपुर और मेयर ऊषा चौधरी के दफ्तर का किया घेराव।

ख़बर शेयर करें -

उधम सिंह राठौर – प्रधान सम्पादक

काशीपुर में आधी रात को कुछ पुलिस कर्मियों के द्वारा शहर के मुख्य बाजार, रतन सिनेमा रोड व चीमा चौराहे पर ठेलों के पलटे जाने की कार्रवाई के विरोध में आक्रोशित ठेले रेहड़ी वालों ने व्यापार मंडल के पदाधिकारियों के साथ एसपी काशीपुर चन्द्रमोहन सिंह और मेयर ऊषा चौधरी के दफ्तर का घेराव किया। इस दौरान व्यापारी नेताओं ने पुलिस की रात में की गई कार्रवाई काे लेकर नाराजगी जताई । मामले में एसपी ने पूरे मामले पर गंभीरता से लेते हुए जल्द ही इसमें उचित रास्ता निकालने का आश्वासन दिया। दरअसल देर रात्रि में पुलिस द्वारा जेल रोड, रतन सिनेमा रोड और मुख्य वाजार में अस्थायी ठेले रेहड़ी वालों के काउंटर पलट दिए थे।

यह भी पढ़ें 👉  *🚨 NEET-2026 पुनर्परीक्षा पर नैनीताल पुलिस का अभेद्य सुरक्षा घेरा* *एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने किया पुलिस बल को ब्रीफ, 11 केंद्रों के 100 मीटर दायरे में परीक्षार्थियों के अलावा किसी को अनुमति नहीं, नकल माफिया और सॉल्वर गैंग पर पैनी नजर*

 

मामले की जानकारी जब ठेले रेहड़ी वालों को पता चली तब उन्होंने प्रांतोय उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों के नेतृत्व में एसपी चंद्रमोहन सिंह और बाद में नगर निगम मेयर उसे चौधरी का घेराव किया। इस दौरान प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष प्रभात साहनी ने नगर निगम पर आरोप लगाया कि एक तरफ रेहड़ी और पटरी पर ठेला लगाने वालों से निगम की तरफ से वसूली भी की जा रही है वहीं आधी रात को जब पूरा शहर सो रहा था। उस दौरान दो इलाकों में पुलिस इन ठेलों का पलटने का काम करती है।

यह भी पढ़ें 👉  नवीन आपराधिक कानूनों के क्रियान्वयन को लेकर सचिवालय में उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक।

सीसीटीवी फुटेज का हवाला देते हुए व्यापरियों ने कहा कि बीती रात केवल चीमा चौराहे पर ही नहीं बल्कि जेल रोड पर एसपी आफिस के सामने भी कई ठेले-रेहड़ियों को गिराया गया है। चीमा चौराहे और जेल रोड पर खड़े रहने वाले ठेले-रेहड़ियों को गिरा कर तोड़फोड़ की गई है। जेल रोड पर फंड वाले की मेजों को तहस-नहस किया गया है, उससे आगे डुग्गू फास्ट फूड का स्टॉल गिराया गया है तो एसपी आफिस के पास स्थित पार्किंग में भी दो स्टॉलों को गिराया गया है। मामले में आक्रोशित व्यापरियों का समूह एसपी दफ्तर के बाहर नारेबाजी करते हुए एसपी चंद्रमोहन सिंह से मिले।

 

इस दौरान व्यापारियों ने पुलिस की कार्रवाई को गलत बताते हुए अपनी बात रखी। मामले पर एसपी काशीपुर चंद्रमोहन सिंह ने कहा कि शहर में अतिक्रमण बढ़ने के चलते दिक्कत हो रही है। प्रशासन की तरफ से निर्देश है कि पर्यटन सीजन होने के नाते मुख्य सड़काें को अतिक्रमण मुक्त रखा जाए जिसको लेकर कार्रवाई अमल में लाई गई है। पहले भी इनको ठेले हटाने की चेतावनी जारी की गई थी बाबजूद इसके मुख्य सड़क रात सुबह से लेकर रात 11 बजे तक जाम रहता है। इस दौरान व्यापारियों के प्रतिनिधित्व मंडल ने मेयर ऊषा चौधरी से बातचीत कर अपनी समस्याएं रखी।

यह भी पढ़ें 👉  वीकेंड और NEET परीक्षा को लेकर नैनीताल पुलिस का ट्रैफिक प्लान जारी, 20-21 जून को रहेगा विशेष डायवर्जन।

 


ख़बर शेयर करें -

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *