चुनाव के मद्देनज़र चलाए जा रहे विशेष अभियान में अवैध पांच पेटी देसी शराब के साथ एक गिरफ्तार।

चुनाव के मद्देनज़र चलाए जा रहे विशेष अभियान में अवैध पांच पेटी देसी शराब के साथ एक गिरफ्तार।

चुनाव के मद्देनज़र चलाए जा रहे विशेष अभियान में अवैध पांच पेटी देसी शराब के साथ एक गिरफ्तार।

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

हल्द्वानी, 17 जुलाई।
पंचायती चुनावों के दृष्टिगत अवैध मादक पदार्थों की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत हल्द्वानी पुलिस ने एक अभियुक्त को 05 पेटी अवैध देसी मसालेदार शराब के साथ गिरफ्तार किया है।

यह भी पढ़ें 👉  कॉर्बेट से राजाजी भेजे जाएंगे पांच और बाघ, NTCA और केंद्र से मिली दूसरे चरण की मंजूरी।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रहलाद नारायण मीणा के निर्देश पर चल रहे इस अभियान के तहत क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी  नितिन लोहनी के पर्यवेक्षण और प्रभारी निरीक्षक कोतवाली हल्द्वानी  राजेश कुमार यादव के निर्देशन में यह कार्रवाई की गई।

इस अभियान के अंतर्गत चौकी मंडी प्रभारी  प्रेम राम विश्वकर्मा के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने गश्त व शांति व्यवस्था के दौरान एक व्यक्ति को संदिग्ध रूप से घूमते हुए पकड़ा। तलाशी लेने पर उसके पास से 05 पेटी देसी मसालेदार शराब बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध धारा 60 आबकारी अधिनियम (Excise Act) के तहत मुकदमा पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही प्रारंभ कर दी है।

यह भी पढ़ें 👉  SSP डॉ. मंजुनाथ टी.सी. के नेतृत्व में नंदा-सुनंदा महोत्सव में नैनीताल पुलिस बनी अपनों को मिलाने वाली कड़ी, 86 श्रद्धालुओं की मदद, 57 बिछड़े बच्चों-बुजुर्गों को मिलाया परिवार से, 29 लोगों का खोया सामान लौटाया, SSP सहित अन्य अधिकारियों ने की खरीदारी, स्थानीय एवं दूर-दूर से आये व्यापारियों का बढ़ाया मनोबल।

गिरफ्तार अभियुक्त:

  • इरफान पुत्र रियाज, निवासी दुर्ग मंदिर, इंदिरा नगर, बनभूलपुरा

पुलिस टीम में सम्मिलित अधिकारी:

  1. प्रभारी चौकी मंडी – श्री प्रेम राम विश्वकर्मा

  2. कानि. ललित मेहरा

  3. कानि. भुवन चंद

यह भी पढ़ें 👉  बेटियो की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं" - SSP डॉ. मंजुनाथ टी.सी. के त्वरित एक्शन से नैनीताल पुलिस की बड़ी सफलता, विशेष टीम ने तीनों बालिकाओं को हिमांचल से सुरक्षित खोजकर परिजनों को सौंपा—मायूस चेहरों पर खुशी बिखेरी।

पुलिस प्रशासन ने बताया कि चुनाव अवधि के दौरान अवैध मादक पदार्थों की तस्करी व बिक्री को रोकने के लिए निगरानी और छापेमारी अभियान लगातार जारी रहेगा।