सीडीओ डॉ. दीपक सैनी ‘प्रोजेक्ट-21’ के तहत सात अंतरराष्ट्रीय दर्रों की चढ़ाई पर रवाना।

सीडीओ डॉ. दीपक सैनी ‘प्रोजेक्ट-21’ के तहत सात अंतरराष्ट्रीय दर्रों की चढ़ाई पर रवाना।

उधम सिंह राठौर – प्रधान सम्पादक

पिथौरागढ़, 22 अगस्त 2025।
मुख्य विकास अधिकारी डॉ. दीपक सैनी शुक्रवार को साहसिक यात्रा ‘प्रोजेक्ट-21’ के द्वितीय चरण के अंतर्गत जनपद पिथौरागढ़ से तिब्बत सीमा से जुड़े सात अंतरराष्ट्रीय दर्रों की चढ़ाई हेतु रवाना हुए। कलेक्ट्रेट परिसर से जिलाधिकारी विनोद गोस्वामी और 14वीं बटालियन आईटीबीपी कमांडर आर.बी.एस. कुशवाह ने हरी झंडी दिखाकर इस अभियान का शुभारंभ किया।

यह भी पढ़ें 👉  स्पा सेंटरों में नियमों की अनदेखी पड़ी भारी, छह सेंटरों पर कार्रवाई, 30 हजार रुपये जुर्माना वसूला।

जिलाधिकारी ने इसे जनपद के लिए गौरवपूर्ण क्षण बताते हुए कहा कि डॉ. सैनी का यह प्रयास साहसिक पर्यटन को नई दिशा देगा और युवाओं को प्रेरित करेगा। उन्होंने प्रशासन की ओर से हरसंभव सहयोग का आश्वासन भी दिया।

डॉ. सैनी ने बताया कि ‘प्रोजेक्ट-21’ का उद्देश्य साहसिक पर्यटन को बढ़ावा देना, सीमावर्ती क्षेत्रों की पर्यटन संभावनाओं का दोहन करना और वाइब्रेंट विलेज की अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाना है। प्रथम चरण में 2023 में चमोली जिले के 10 दर्रों की चढ़ाई पूरी की गई थी, जबकि तृतीय चरण में उत्तरकाशी जिले के 4 दर्रों की चढ़ाई की जाएगी। परियोजना पूर्ण होने पर एक व्यक्ति द्वारा 21 दर्रों की चढ़ाई का अनूठा रिकॉर्ड बनेगा।

यह भी पढ़ें 👉  आदर्श रामलीला समिति के संचालन और चुनाव पर उठे सवाल, प्रशासन ने कसा शिकंजा, शिकायत के बाद पांच सदस्यीय जांच कमेटी गठित, पंजीकरण से लेकर सदस्यता और वित्तीय लेनदेन तक की होगी पड़ताल।

उन्होंने परियोजना में सहयोग के लिए पर्यटन सचिव धीरज गर्ब्याल, ग्रामीण विकास सचिव राधिका झा, आयुक्त कुमाऊँ डॉ. दीपक रावत, जिलाधिकारी विनोद गोस्वामी, सेना के ब्रिगेडियर गौतम पठानिया और आईटीबीपी की विभिन्न बटालियनों का आभार व्यक्त किया।

यह भी पढ़ें 👉  स्ट्रीट लाइटों की लापरवाही पर अब रोज होगी निगरानी, दीपक रावत ने मांगी वार्डवार रिपोर्ट।

इस मौके पर जनपद के विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे और अभियान की सफलता की शुभकामनाएं दीं।