एसएसपी प्रहलाद मीणा के निर्देश पर पुलिस का सघन अभियान – सुरक्षा व्यवस्था और सख्त।

ख़बर शेयर करें -

एसएसपी प्रहलाद मीणा के निर्देश पर पुलिस का सघन अभियान – सुरक्षा व्यवस्था और सख्त।

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

हल्द्वानी/मल्लीताल, 14 सितम्बर 2025।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल श्री प्रहलाद नारायण मीणा के निर्देश पर रविवार को जनपद भर में सघन सत्यापन अभियान चलाया गया। मकान मालिकों, किराएदारों व व्यवसायियों से सत्यापन कराने पर जोर दिया गया तथा नियमों का पालन न करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की गई।

यह भी पढ़ें 👉  बाइक पर गांजा ले जा रहा था युवक, पुलिस ने किया गिरफ्तार।

हल्द्वानी शहर में कार्रवाई

एसपी सिटी श्री प्रकाश चन्द्र के नेतृत्व में, क्षेत्राधिकारी लालकुआं श्रीमती दीपशिखा अग्रवाल व प्रभारी निरीक्षक हल्द्वानी श्री राजेश यादव की टीम ने मंडी व राजपुरा क्षेत्र में अभियान चलाया।

  • कुल 300 लोगों की चेकिंग की गई।

  • 08 मकान मालिकों पर किराएदार सत्यापन न कराने पर ₹10,000-₹10,000 का चालान।

  • 09 व्यक्तियों से पुलिस अधिनियम की धारा 81 के तहत ₹2250 का जुर्माना वसूला।

यह भी पढ़ें 👉  ‘द लॉस्ट वर्ल्ड’ के मंचन से गूंजा पर्यावरण संरक्षण का संदेश।

मल्लीताल क्षेत्र में कार्रवाई

एसपी क्राइम डॉ. जगदीश चन्द्र के पर्यवेक्षण में, सीओ रामनगर श्री सुमित पांडे व प्रभारी निरीक्षक मल्लीताल श्री हेमचंद पंत की टीम ने मल्लीताल में सत्यापन अभियान चलाया।

  • 40 व्यक्तियों पर सत्यापन न कराने पर चालान, ₹10,250 का जुर्माना।

  • 10 मकान मालिकों पर कार्यवाही –

    • 03 मकान मालिकों से मौके पर ₹15,000 नगद जुर्माना।

    • 07 मकान मालिकों का कोर्ट चालान, ₹10,000-₹10,000 का।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्य सचिव  आनंद बर्धन द्वारा ₹65,916 करोड़ की प्राथमिकता क्षेत्र ऋण क्षमता का विमोचन

पुलिस की अपील

नैनीताल पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सत्यापन नियमों की अनदेखी करने वालों के विरुद्ध आगे भी कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी। सभी मकान मालिकों, किराएदारों व व्यापारियों से अपील की गई है कि सत्यापन अभियान में पुलिस का सहयोग करें ताकि जनपद में सुरक्षा व्यवस्था और अधिक मजबूत व सुव्यवस्थित हो सके।

–– मीडिया सैल, नैनीताल पुलिस