हिन्दी का प्रयोग कर लोकतंत्र को मजबूत करें – विचार गोष्ठी में वक्ताओं का आह्वान।

ख़बर शेयर करें -

हिन्दी का प्रयोग कर लोकतंत्र को मजबूत करें – विचार गोष्ठी में वक्ताओं का आह्वान।

उधम सिंह राठौर – प्रधान सम्पादक

रामनगर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एवं सरोकार साहित्य संस्था, रामनगर के तत्वावधान में हिन्दी एवं लोकतंत्र दिवस के अवसर पर एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जुडीशियल मजिस्ट्रेट माननीया सुश्री अंजू ने की।

यह भी पढ़ें 👉  केदारनाथ और हेमकुंट साहिब रोपवे परियोजनाओं में तेजी लाने के निर्देश, मुख्य सचिव ने की समीक्षा

अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में उन्होंने कहा कि देश की एकता और अखंडता के लिए हिन्दी का अधिक से अधिक प्रयोग किया जाना चाहिए। विविधता से भरे भारतीय लोकतंत्र को मजबूत करने में हिन्दी की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है।

यह भी पढ़ें 👉  पीएम किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त से उत्तराखंड के 8 लाख से अधिक किसानों को मिला लाभ।

इस अवसर पर वरिष्ठ अधिवक्ता ललित तिवारी, निवर्तमान प्रधानाचार्य डॉ. सत्यप्रकाश मिश्र, प्रो. गिरीश चंद्र पंत, डॉ. अनुपम शुक्ल, गणेश रावत, डॉ. अशोक जोशी, अधिवक्ता दीप्ति भारद्वाज, वरिष्ठ पत्रकार विनोद पपने, नवेन्दु मठपाल एवं निखिलेश उपाध्याय ने भी अपने विचार व्यक्त किए।

यह भी पढ़ें 👉  *🚨 NEET-2026 पुनर्परीक्षा पर नैनीताल पुलिस का अभेद्य सुरक्षा घेरा* *एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने किया पुलिस बल को ब्रीफ, 11 केंद्रों के 100 मीटर दायरे में परीक्षार्थियों के अलावा किसी को अनुमति नहीं, नकल माफिया और सॉल्वर गैंग पर पैनी नजर*

कार्यक्रम का संचालन जीवन चंद्र सत्यवली ने किया। गोष्ठी में भावना भट्ट, भूपेंद्र खाती, आशा बिष्ट, आनंद सिंह कड़ाकोटी सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।


ख़बर शेयर करें -