सीएम धामी ने आपदा परिचालन केंद्र से की समीक्षा, चमोली के नंदानगर में राहत-बचाव तेज करने के निर्देश।

सीएम धामी ने आपदा परिचालन केंद्र से की समीक्षा, चमोली के नंदानगर में राहत-बचाव तेज करने के निर्देश।
ख़बर शेयर करें -

सीएम धामी ने आपदा परिचालन केंद्र से की समीक्षा, चमोली के नंदानगर में राहत-बचाव तेज करने के निर्देश।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

देहरादून/चमोली। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को आईटी पार्क स्थित राज्य आपदा परिचालन केंद्र से प्रदेशभर में अतिवृष्टि से प्रभावित क्षेत्रों की समीक्षा की। उन्होंने चमोली जनपद के नंदानगर क्षेत्र में बचाव एवं राहत कार्यों को और अधिक गति देने के स्पष्ट निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें 👉  शराब के नशे में बवाल, शांति भंग करने पर 5 गिरफ्तार।

मुख्यमंत्री ने चमोली के जिलाधिकारी संदीप तिवारी से आपदा की स्थिति की जानकारी ली और गंभीर रूप से घायल व्यक्तियों को तत्काल बेहतर चिकित्सीय सुविधा उपलब्ध कराने के लिए उन्हें एम्स ऋषिकेश एयर लिफ्ट करने के आदेश दिए। मुख्यमंत्री सुबह से ही आपदा परिचालन केंद्र और जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ लगातार संपर्क में रहकर स्थिति की समीक्षा करते रहे।

उन्होंने निर्देश दिए कि प्रभावित क्षेत्रों में सड़क, पेयजल आपूर्ति, विद्युत व्यवस्था और नेटवर्क कनेक्टिविटी शीघ्र बहाल की जाए। साथ ही प्रभावित लोगों के लिए आश्रय, भोजन, स्वच्छ पेयजल और आवश्यक सुविधाओं की पूरी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। मुख्यमंत्री ने हर प्रभावित क्षेत्र में पर्याप्त संख्या में चिकित्सक व दवाओं की उपलब्धता बनाए रखने के भी निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें 👉  ऑपरेशन प्रहार के तहत वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, मुक्तेश्वर पुलिस को मिली सफलता।

जिला प्रशासन और पुलिस बल ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बड़ी संख्या में लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया है। राहत एवं बचाव कार्य समन्वित और तत्परता के साथ जारी हैं। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को आदेश दिया कि प्रभावित गांवों के प्रत्येक परिवार तक राहत सामग्री शीघ्र पहुँचाई जाए।

समीक्षा बैठक में आपदा प्रबंधन सलाहकार समिति के उपाध्यक्ष विनय रोहिल्ला, मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन, सचिव आपदा प्रबंधन विनोद कुमार सुमन, गढ़वाल कमिश्नर विनय शंकर पांडेय सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  🚨*KVM स्कूल में लगी आग, समय पर पहुंची फायर ब्रिगेड, सुरक्षित बचीं आसपास की संपत्तियां तीन फायर टेंडरों ने आग पर पाया काबू* 👍*जनहानि शून्य, राहत एवं बचाव कार्य सफल, एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी बोले- फायर विभाग की विस्तृत रिपोर्ट के बाद विधिक कार्रवाई की जाएगी*

ख़बर शेयर करें -