प्रदेशभर में 2.5 लाख लोगों ने किया श्रमदान, स्वच्छता की शपथ लेकर चलाया सफाई अभियान।

प्रदेशभर में 2.5 लाख लोगों ने किया श्रमदान, स्वच्छता की शपथ लेकर चलाया सफाई अभियान।

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

देहरादून, 25 सितम्बर।
स्वच्छता ही सेवा अभियान 2025 के अंतर्गत गुरुवार को ‘‘एक दिन, एक घंटा, एक साथ’’ कार्यक्रम प्रदेशभर में बड़े पैमाने पर आयोजित किया गया। शासन एवं शहरी विकास निदेशालय देहरादून के निर्देश पर सुबह 8 बजे से शुरू हुए इस अभियान में लगभग 2.5 लाख लोगों ने श्रमदान कर स्वच्छता का संकल्प लिया।

यह भी पढ़ें 👉  बंद मकान की रेकी से लेकर ताला तोड़ने तक… नैनीताल पुलिस ने चोरों का पूरा खेल किया बेनकाब, SSP डॉ. मंजूनाथ टी.सी. की सख्ती का असर—लालकुआं पुलिस ने चोरी के माल सहित एक अभियुक्त को दबोचा, फरार साथी की तलाश जारी।

हरिद्वार जिले के राजकीय इंटर कॉलेज एस.एन. शर्मा, सुल्तानपुर पट्टी एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में विशेष कार्यक्रम आयोजित हुए। यहां नगर पंचायत अध्यक्ष राजीव कुमार ने स्वच्छता की शपथ दिलाई। इस अवसर पर अध्यापक, छात्र-छात्राएं, चिकित्साधिकारी डॉ. खालिद यूनूस नून और उनकी टीम, स्वयं सहायता समूह की महिलाएं व नगर पंचायत के कर्मचारी भी सक्रिय रूप से शामिल हुए।

यह भी पढ़ें 👉  SSP डॉ. मंजुनाथ टी.सी. के नेतृत्व में नंदा-सुनंदा महोत्सव में नैनीताल पुलिस बनी अपनों को मिलाने वाली कड़ी, 86 श्रद्धालुओं की मदद, 57 बिछड़े बच्चों-बुजुर्गों को मिलाया परिवार से, 29 लोगों का खोया सामान लौटाया, SSP सहित अन्य अधिकारियों ने की खरीदारी, स्थानीय एवं दूर-दूर से आये व्यापारियों का बढ़ाया मनोबल।

इसी तरह हल्द्वानी नगर निगम क्षेत्र में भी विशेष स्वच्छता अभियान चला। इस दौरान विभिन्न वार्डों, विद्यालयों, शासकीय-अर्द्धशासकीय कार्यालयों, सुशीला तिवारी अस्पताल, ओपन यूनिवर्सिटी और आर्मी कैंट क्षेत्र को जोड़ा गया। यहां 1,32,400 लोगों को एक साथ स्वच्छता की शपथ दिलाई गई, जो अपने आप में एक रिकॉर्ड रहा। महापौर की अध्यक्षता में जीजीआईसी कालाढूंगी रोड पर शपथ समारोह हुआ, जिसके बाद कालू सिद्ध मंदिर से ओके होटल तक सफाई अभियान चला।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में कांग्रेस की चुनावी तैयारियों को लेकर बैठक, व्यापक जनसंपर्क अभियान पर चर्चा।

प्रदेशभर के 108 ब्लॉकों में आयोजित इस मुहिम में विद्यालयों, स्वयं सहायता समूहों, एनएसएस, स्काउट्स एंड गाइड्स, आशा कार्यकर्ताओं, सामाजिक संस्थाओं, सरकारी-अर्द्धसरकारी विभागों के कार्मिकों तथा आमजन ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

अभियान का उद्देश्य आमजन को स्वच्छता के प्रति जागरूक कर ‘‘स्वच्छ भारत मिशन’’ को जन-जन का आंदोलन बनाना है।