लालकुआं पुलिस ने 02 शराब तस्करों को अलग–अलग मामलों में किया गिरफ्तार।

लालकुआं पुलिस ने 02 शराब तस्करों को अलग–अलग मामलों में किया गिरफ्तार।

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

नैनीताल। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रहलाद नारायण मीणा के निर्देशन में “ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन-2025” के तहत जनपद को नशामुक्त बनाने के उद्देश्य से पुलिस का अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में एसपी सिटी हल्द्वानी श्री प्रकाश चंद्र और क्षेत्राधिकारी लालकुआं श्रीमती दीपशिखा अग्रवाल के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक ब्रजमोहन सिंह राणा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने लालकुआं क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए 02 शराब तस्करों को गिरफ्तार किया है।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल पुलिस लाइन में दिखी श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की अलौकिक छटा, भव्य आयोजन ने मोहा शहरवासियों का मन, मा0 न्यायमूर्तियों और वरिष्ठ अधिकारियों की गरिमामयी मौजूदगी में नैनीताल पुलिस ने मनाया भव्य श्रीकृष्ण जन्मोत्सव

👉 पहली कार्रवाई में पुलिस ने रिलायंस पेट्रोल पंप मोटाहल्दू लालकुआं के पास चेकिंग के दौरान श्रषिपाल (30 वर्ष) पुत्र सुरेश, निवासी कादरगंज परेरा, थाना फतेगंज (बरेली) हाल निवासी मोटाहल्दू, लालकुआं को दबोचा। अभियुक्त के कब्जे से 138 टेट्रा पैक अवैध शराब बरामद हुई। आरोपी के खिलाफ मु0अ0सं0–205/25, आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री धामी ने देखी आध्यात्मिक फिल्म ‘हनुमान अंश’, नीम करौली बाबा की भक्ति और सेवा भावना से हुए अभिभूत।

👉 दूसरी कार्रवाई में पुलिस ने डार्बी ग्राउंड जंगल के पास से नरेश कुमार (49 वर्ष) पुत्र रामलाल, निवासी राधिका विहार, थाना रुद्रपुर (उधम सिंह नगर) को पकड़ा। आरोपी के पास से 120 पाउच कच्ची शराब बरामद की गई। इसके खिलाफ मु0अ0सं0–204/25, आबकारी अधिनियम में अभियोग दर्ज किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 97 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति।

गिरफ्तारी टीम

  • उपनिरीक्षक दीपक सिंह विष्ट

  • उपनिरीक्षक जोगेंद्र यादव

  • उपनिरीक्षक अंजू यादव

  • कानि0 कमल विष्ट

  • कानि0 (नापु) आनंद पुरी

नैनीताल पुलिस ने कहा कि नशे के खिलाफ चलाए जा रहे इस अभियान को और तेज किया जाएगा तथा अवैध शराब तस्करों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई जारी रहेगी।

kj
tara