रामनगर में संयुक्त चेकिंग अभियान, तीन वाहन सीज — एक चालक नशे में वाहन चलाते हुए गिरफ्तार।

ख़बर शेयर करें -

रामनगर में संयुक्त चेकिंग अभियान, तीन वाहन सीज — एक चालक नशे में वाहन चलाते हुए गिरफ्तार।

उधम सिंह राठौर  – प्रधान सम्पादक

रामनगर, 22 अक्टूबर।
जिलाधिकारी महोदय के निर्देश पर आज सायं 5 बजे से रामनगर क्षेत्रांतर्गत संयुक्त चेकिंग अभियान संचालित किया गया। इस अभियान में पुलिस क्षेत्राधिकारी सुमित पांडे एवं चौकी इंचार्ज गगनदीप सिंह सहित पुलिस टीम शामिल रही।

यह भी पढ़ें 👉  *मिशन सुगम यातायात: एसएसपी डॉ. मंजुनाथ टीसी ने संभाली कमान, नैनीताल में लागू हुआ जीरो-टॉलरेंस ट्रैफिक प्लान* *पर्यटकों और स्थानीय लोगों की सुविधा पहली प्राथमिकता, सभी राजपत्रित अधिकारी , थाना प्रभारी सहित सभी दरोगा संभालेंगे ट्रैफिक*

अभियान के दौरान यातायात नियमों के उल्लंघन एवं नशे में वाहन चलाने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की गई। टीम द्वारा कुल तीन वाहनों को सीज किया गया, जिनमें एक वाहन चालक को नशे की हालत में वाहन चलाने के कारण गिरफ्तार किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  सीसीटीवी से खुला बाइक चोरी का राज, दो आरोपी गिरफ्तार

चेकिंग के दौरान drunken driving एवं ओवरलोडिंग पर विशेष ध्यान दिया गया। इसके अतिरिक्त पुलिस द्वारा अन्य 12 वाहनों के चालान भी किए गए, जिनमें एक बस भी शामिल थी।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल पुलिस का सख्त संदेश महिलाओं की सुरक्षा सर्वोपरि* *ड्रामा खत्म, कार्यवाही शुरू: धरने की आड़ में कार्यवाही बचना चाहता था महिला और बच्चों के साथ बेरहमी से मारपीट करने वाला प्रधान* *एसएसपी के कड़े रुख से तत्काल मुकदमा पंजीकृत*

प्रशासन का कहना है कि ऐसे अभियान आगे भी नियमित रूप से चलाए जाएंगे ताकि सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके और यातायात अनुशासन सुनिश्चित हो।