मीट प्रकरण में पाँच आरोपी गिरफ्तार, न्यायालय के समक्ष पेश।

मीट प्रकरण में पाँच आरोपी गिरफ्तार, न्यायालय के समक्ष पेश।

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

थाना रामनगर पुलिस ने 23 अक्टूबर 2025 को घटित मीट प्रकरण में बड़ी कार्रवाई करते हुए पाँच अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया है।

थाना प्रभारी ने बताया कि गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों की पहचान इस प्रकार हुई है —
पूरन गोस्वामी पुत्र लालूनाथ गोस्वामी निवासी करनपुर बड़ुवा छोई, उम्र 26 वर्ष।
विशाल मेहरा पुत्र स्व. जीवन सिंह मेहरा निवासी किशनपुर छोई, उम्र 25 वर्ष।

गौरव बिष्ट पुत्र आनन्द सिंह बिष्ट निवासी छोई, उम्र 19 वर्ष।

यह भी पढ़ें 👉  शादी की खुशियां मातम में बदलीं! रामनगर में मौत बनकर दौड़ी कार, ऑटो को कई बार पलटाया, महिला की मौत, दूसरी जिंदगी और मौत से जूझ रही।

भुवन सिंह मेहरा पुत्र शिव सिंह मेहरा निवासी कंचनपुर छोई, उम्र 44 वर्ष।
कार्तिक लटवाल पुत्र संजय सिंह निवासी छोई, रामनगर।

पुलिस ने बताया कि सभी अभियुक्तों को आज थाना गेट से गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के बाद अभियुक्तों को आवश्यक कार्रवाई करते हुए माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  पहाड़ की महिलाओं के हुनर को बाजार से जोड़ने की अनूठी पहल, भीमताल में खुला पांडेय ऑर्गेनिक स्टोर, स्थानीय उत्पादों को मिलेगी नई पहचान।

थाना प्रभारी ने कहा कि 23 अक्टूबर 2025 को हुए मीट प्रकरण में अभियुक्तों की संलिप्तता पाई गई थी। प्रकरण में विवेचना के आधार पर गिरफ्तारी की गई है।

यह भी पढ़ें 👉  "गरीबों के आशियाने उजड़े, अब ताहिर की भूमिका पर उठे सवाल! पूछड़ी के सरकारी जमीन के कथित खेल का मास्टरमाइंड कौन?"

पुलिस का कहना है कि कानून व्यवस्था बनाए रखने और अपराधियों पर सख्त कार्रवाई के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।