SSP NAINITAL डॉ. मंजुनाथ टी.सी. अपराधियों के बन रहे काल** कुशल रणनीति में गिरफ्तार हुए गैंग लीडर सहित 04 शातिर चोर 22 लाख के सोने चांदी के जेवरात बरामद** अपराधी चाहे कहीं छिपे, पुलिस पहुंचकर रहेगी, नेपाल बॉर्डर तक चला ऑपरेशन*

ख़बर शेयर करें -

*SSP NAINITAL डॉ. मंजुनाथ टी.सी. अपराधियों के बन रहे काल** कुशल रणनीति में गिरफ्तार हुए गैंग लीडर सहित 04 शातिर चोर 22 लाख के सोने चांदी के जेवरात बरामद** अपराधी चाहे कहीं छिपे, पुलिस पहुंचकर रहेगी, नेपाल बॉर्डर तक चला ऑपरेशन*

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

हल्द्वानी/नैनीताल। मुखानी क्षेत्र स्थित राधिका ज्वैलर्स में हुई सनसनीखेज चोरी का नैनीताल पुलिस ने सफल खुलासा कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देशन में की गई प्रोफेशनल पुलिसिंग के तहत अंतर्राज्यीय नकबजन गैंग का पर्दाफाश किया गया। पुलिस ने गैंग लीडर मकसूद सहित चार शातिर चोरों को नेपाल बॉर्डर के पास बनबसा (जनपद चम्पावत) से गिरफ्तार करते हुए करीब 22 लाख रुपये के जेवरात बरामद किए हैं। चोरी में प्रयुक्त बोलेरो वाहन को भी सीज कर लिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  झुलसे कर्मचारी की मौत के बाद स्वास्थ्य व्यवस्था पर उठे सवाल, रेफरल प्रक्रिया जांच के घेरे में

घटना का विवरण
पीड़ित नवनीत शर्मा, निवासी इको टाउन फेस-1, हल्द्वानी ने 21 दिसंबर 2025 को थाना मुखानी में तहरीर दी थी कि 19 दिसंबर की रात से 21 दिसंबर की सुबह के बीच अज्ञात चोरों ने पड़ोसी दुकान की दीवार तोड़कर राधिका ज्वैलर्स से 20–25 किलो चांदी, 300–400 ग्राम सोना तथा 20–25 हजार रुपये नकद चोरी कर लिए। इस पर थाना मुखानी में मुकदमा संख्या 268/25 धारा 305(A)/331(3) बीएनएस के तहत पंजीकृत किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  कुंभकरण की नींद” सोता रहा पर्यटन विभाग, Vow Resort पर पर्यावरण नियम तोड़ने और गांव को जहरीला बनाने के आरोप। नाले में सीवर, रात 2 बजे तक DJ, Vow Resort पर मेहरबान पर्यटन विभाग के खिलाफ ग्रामीणों का फूटा गुस्सा।

पुलिस कार्रवाई
एसएसपी के निर्देश पर एसपी हल्द्वानी मनोज कत्याल के मार्गदर्शन और सीओ हल्द्वानी अमित कुमार के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष मुखानी सुशील जोशी के नेतृत्व में टीमें गठित की गईं। सीसीटीवी फुटेज की जांच में संदिग्ध बोलेरो (UP31AU-5867) दिखाई दी। इसके बाद उत्तराखंड के विभिन्न जनपदों सहित नेपाल बॉर्डर, यूपी, एमपी, महाराष्ट्र, दिल्ली, हरियाणा व झारखंड तक पुलिस टीमें रवाना की गईं। अथक प्रयासों के बाद 4 जनवरी 2026 की सुबह अभियुक्तों को चोरी के माल सहित गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्त

  1. बसंत खत्री (नेपाल निवासी)

  2. तनवीर अहमद (मुंबई)

  3. इमरान शेख (झारखंड)

  4. मकसूद शेख (झारखंड) – गैंग लीडर

यह भी पढ़ें 👉  जनता से सीधे रूबरू हुए मुख्यमंत्री धामी, अधिकारियों को दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश

पूछताछ में मकसूद शेख ने रांची और सूरत में अपने विरुद्ध चोरी के मुकदमे दर्ज होना स्वीकार किया है। अन्य अभियुक्तों का आपराधिक इतिहास भी खंगाला जा रहा है।

बरामदगी

  • पीली धातु (सोना) 54 ग्राम – अनुमानित कीमत ₹6.50 लाख

  • सफेद धातु (चांदी) 7.245 किलोग्राम – अनुमानित कीमत ₹15.50 लाख

  • चोरी में प्रयुक्त बोलेरो वाहन

सम्मान
उल्लेखनीय कार्य के लिए एसएसपी नैनीताल ने पुलिस टीम को ₹2,500 रुपये से पुरस्कृत करने की घोषणा की है।

— मीडिया सैल, नैनीताल पुलिस