रामनगर में मानव–वन्यजीव संघर्ष पर वन विभाग की गोष्ठी, त्वरित कार्रवाई के निर्देश।

रामनगर में मानव–वन्यजीव संघर्ष पर वन विभाग की गोष्ठी, त्वरित कार्रवाई के निर्देश।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

रामनगर। तराई पश्चिमी वन प्रभाग, रामनगर के अंतर्गत रामनगर रेंज स्थित जुड़का वन परिसर में मानव–वन्यजीव संघर्ष को लेकर एक महत्वपूर्ण गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में वन विभाग के अधिकारियों, कर्मचारियों, स्थानीय जनप्रतिनिधियों और बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया।

यह भी पढ़ें 👉  नंदा देवी महोत्सव में सुरक्षा का कड़ा पहरा, अधिकारियों ने संभाली कमान; पैदल गश्त से श्रद्धालुओं में बढ़ा सुरक्षा का भरोसा।

प्रभागीय वनाधिकारी प्रकाश चन्द्र आर्या ने मानव–वन्यजीव संघर्ष से उत्पन्न समस्याओं पर चर्चा करते हुए घटनाओं को कम करने के लिए किए जा रहे प्रयासों, त्वरित राहत एवं नियंत्रणात्मक कार्यवाहियों की जानकारी दी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसी भी घटना की सूचना मिलते ही बिना देरी मौके पर पहुंचकर संवेदनशील और प्रभावी कार्रवाई की जाए, ताकि जन-धन की हानि रोकी जा सके।

यह भी पढ़ें 👉  देवभूमि की लोक संस्कृति हमारी पहचान, नई पीढ़ी को जड़ों से जोड़ना सामूहिक जिम्मेदारी: सीएम धामी।

वन विभाग ने ग्रामीणों से अपील की कि संघर्ष से जुड़ी किसी भी घटना की सूचना तुरंत नजदीकी वन चौकी या संबंधित अधिकारियों को दें। साथ ही अवैध पातन, अवैध खनन और अतिक्रमण पर सख्त कार्रवाई के निर्देश भी दिए गए।

यह भी पढ़ें 👉  बंद मकान की रेकी से लेकर ताला तोड़ने तक… नैनीताल पुलिस ने चोरों का पूरा खेल किया बेनकाब, SSP डॉ. मंजूनाथ टी.सी. की सख्ती का असर—लालकुआं पुलिस ने चोरी के माल सहित एक अभियुक्त को दबोचा, फरार साथी की तलाश जारी।