डॉ. मंजुनाथ टीसी के निर्देश पर बड़ी कार्रवाई, चेकिंग के दौरान युवक दबोचा, 12 बोर के कारतूस के साथ गिरफ्तार।

ख़बर शेयर करें -

डॉ. मंजुनाथ टीसी के निर्देश पर बड़ी कार्रवाई, चेकिंग के दौरान युवक दबोचा, 12 बोर के कारतूस के साथ गिरफ्तार।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

 

हल्द्वानी। जनपद में चल रहे सघन चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस को बड़ी सफलता मिली। रोडवेज स्टेशन के पास काले शीशे लगी संदिग्ध कार BALENO UK04AM–8838 को रोककर चेक किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  दिल्ली में दिव्यांग महागठबंधन की पहली राष्ट्रीय बैठक संपन्न, राष्ट्रीय विस्तार पर हुई चर्चा।

डॉ. मंजुनाथ टीसी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल के निर्देश पर वाहन की तलाशी ली गई। जांच के दौरान चालक आदित्य नेगी पुत्र कुंदन सिंह नेगी निवासी जज फार्म डहरिया थाना मुखानी शराब के नशे में पाया गया।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर चिकित्सालय में तीन दिवसीय स्वास्थ्य शिविर शुरू, विशेषज्ञ डॉक्टर देंगे निशुल्क परामर्श और उपचार।

तलाशी में उसके कब्जे से 12 बोर के 05 अवैध कारतूस बरामद हुए। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया तथा वाहन को सीज कर दिया।

इस संबंध में कोतवाली हल्द्वानी में एफआईआर नंबर 54/26 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  23 वन अपराध... 6 साल से फरार... आखिर जंगल में ही दबोचा गया लकड़ी माफिया! रामनगर वन विभाग का बड़ा एक्शन"

पुलिस का कहना है कि जनपद में कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु चेकिंग अभियान आगे भी जारी रहेगा।


ख़बर शेयर करें -