पनचक्की घटना के बाद एक्शन मोड में पुलिस, शहर के लिए बनेगा विशेष ट्रैफिक प्लान।

ख़बर शेयर करें -

पनचक्की घटना के बाद एक्शन मोड में पुलिस, शहर के लिए बनेगा विशेष ट्रैफिक प्लान।

 

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

हल्द्वानी शहर के अंदर भारी वाहनों के आवागमन पर लगेगी रोक, चौराहों पर विभिन्न प्रकार की हाइट गेज, बैरियरो का होगा व्यवस्थापन

सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम तथा सुगम यातायात के लिए बनेगा विशेष ट्रैफिक प्लान

पनचक्की रोड पर हुई घटना के दृष्टिगत जनसुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए पुलिस प्रशासन पूरी तरह एक्शन मोड में है।

जिस परिप्रेक्ष्य में आज SSP नैनीताल डॉ० मंजुनाथ टी०सी० द्वारा विशेष पुलिस टीम को लेकर घटनास्थल, हल्द्वानी के मुख्य चौराहों, मार्गों का बारीकी से निरीक्षण किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  मंजूनाथ टी सी ने उत्तराखंड उच्च न्यायालय की सुरक्षा व्यवस्थाओं का लिया जायजा, एंटी-सबोटाज चेकिंग तेज, सीसीटीवी ग्रिड और सुरक्षा ऑडिट के दिए सख्त निर्देश।

 

 

 

📍निरीक्षण के दौरान एसएसपी नैनीताल ने अधीनस्थों को सख्त निर्देश दिए:–

👉 पंचक्की घटनास्थल, पंचक्की चौराहा, हनुमान मंदिर चौराहे, चौंफला चौराहा तथा कठघरिया चौराहे का निरीक्षण किया गया।

 

 

 

👉 भविष्य में दुर्घटनाओं की रोकथाम हेतु घटनास्थल के पास बनाए गए रैंप को ठीक करने हेतु अधिकारियों को संबंधित विभाग से समन्वय स्थापित करने के निर्देश दिए गए।

👉 कोल टैक्स तिराहा, हाइडल, लामाचौड़ तिराहा, कठघरिया चौराहा, हनुमान मंदिर चौराहा से शहर हल्द्वानी के अंदर समस्त प्रकार के भारी वाहनों को प्रतिबंधित करने पर चर्चा की गई।

यह भी पढ़ें 👉  बालावाला में विराट हिंदू सम्मेलन: धामी बोले— यह जागृति, एकता और आत्मगौरव का महापर्व

👉 कठघरिया चौराहे पर आमजन की सुविधा हेतु टेंपो हाईगेज लगाने हेतु वार्ता की गई।

👉 कठघरिया चौराहे पर बैरियर, हाईट गेज लगाने हेतु संबंधित को निर्देशित किया गया।

 

 

 

 

👉 हनुमान मंदिर चौराहा में स्लाइडिंग बैरियर लगाने के संबंध में भी वार्ता की गई।

👉 हनुमान मंदिर चौराहे पर टाफिक आईलैंड अपग्रेड करने हेतु अधिकारियों को निर्देशित किया गया।

👉 जनता के सुगम आवागमन हेतु एक विशेष प्लान यातायात तैयार किया जाएगा।

👉 हल्द्वानी शहर के मार्गों में स्थित कंस्ट्रक्शन साइट्स पर चेतावनी साइन बोर्ड, रिफ्लेक्टर, blinking light, सैंड बैग लगाए जाने हेतु निर्देशित किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  धामी का संस्कृत पर जोर, प्रतिभाशाली छात्रों को सम्मान और नई योजनाओं की शुरुआत

 

 

 

निरीक्षण के दौरान SP ट्रैफिक डॉ० जगदीश चंद्र, SP हल्द्वानी श्री मनोज कुमार कत्याल, श्री अमित कुमार CO हल्द्वानी, श्री विजय मेहता प्रभारी निरीक्षक हल्द्वानी, श्री सुशील जोशी थानाध्यक्ष मुखानी, श्री विमल कुमार मिश्रा थानाध्यक्ष काठगोदाम, सीपीयू तथा यातायात हल्द्वानी पुलिस समेत अन्य पुलिस अधिकारी/कर्मी मौजूद रहे।

📢 जनसामान्य से अपील

नैनीताल पुलिस आमजन से अपील करती है कि निर्धारित ट्रैफिक प्लान एवं नो-एंट्री नियमों का पालन करें, वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें तथा पुलिस प्रशासन का सहयोग करें, ताकि सुगम आवागम तथा सड़क सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।