SSP नैनीताल की शुक्रवार परेड—फिटनेस, फायरिंग स्किल और अनुशासन की कड़ी परीक्षा।

ख़बर शेयर करें -

SSP नैनीताल की शुक्रवार परेड—फिटनेस, फायरिंग स्किल और अनुशासन की कड़ी परीक्षा।

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

नैनीताल पुलिस लाइन में शुक्रवार को आयोजित परेड में एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी ने पुलिस जवानों की फिटनेस, दक्षता और वेपन हैंडलिंग का व्यापक आंकलन किया। परेड के दौरान विभिन्न इकाइयों के जवानों ने अनुशासन, तालमेल और पेशेवर क्षमता का प्रदर्शन किया।

परेड में थाना पुलिस, फायर सर्विस, सीपीयू, यातायात पुलिस, महिला पुलिस, आर्म्ड पुलिस, डॉग स्क्वायड और बम स्क्वायड सहित सभी संवर्गों ने भाग लिया। इस दौरान जवानों को ड्रिल और हथियार संचालन का गहन अभ्यास कराया गया।

यह भी पढ़ें 👉  चयनित अग्निवीरों से मिले रक्षा मंत्री, बोले—भारतीय सेना में आपका स्वागत है।

वेपन हैंडलिंग में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर महिला आरक्षी भूमिका थापा, कांस्टेबल टीपी कृष्ण कुमार और सलामी गार्द टीम को नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। एसएसपी ने जवानों को हर परिस्थिति के लिए तैयार रहने और हथियार संचालन में पूर्ण दक्षता हासिल करने के निर्देश दिए। उन्होंने महिला पुलिसकर्मियों का विशेष रूप से उत्साहवर्धन किया।

यह भी पढ़ें 👉  एलपीजी सप्लाई पर सख्त मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन, जिलाधिकारियों को दिए निर्बाध आपूर्ति के निर्देश।

परेड के बाद एसएसपी ने पुलिस लाइन में चल रही जीटीसी ट्रेनिंग का निरीक्षण किया और प्रशिक्षण की गुणवत्ता को और बेहतर बनाने के निर्देश दिए। इसके साथ ही मैस, कैंटीन और एमटी शाखा का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया।

एसएसपी ने मैस में जवानों को पौष्टिक भोजन और स्थानीय पहाड़ी व्यंजन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए, वहीं सरकारी वाहनों की फिटनेस और मेंटीनेंस पर भी विशेष ध्यान देने को कहा।

यह भी पढ़ें 👉  नशे में हुड़दंग पड़ा भारी: काठगोदाम में मारपीट और तोड़फोड़ करने वाले दो युवक गिरफ्तार, वाहन सीज।

इस अवसर पर एसपी नैनीताल डॉ. जगदीश चंद्र, एसपी हल्द्वानी मनोज कत्याल, सीओ हल्द्वानी अमित कुमार, सीओ रामनगर सुमित पांडे सहित अन्य अधिकारी और पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

परेड का संदेश साफ रहा—हर जवान फिट, फुर्तीला और हर चुनौती के लिए तैयार।