स्पेशल टास्क फोर्स ने तीस हजार की इनामी महिला को उत्तर प्रदेश से किया गिरफ्तार।

उधम सिंह राठौर – प्रधान सम्पादक 

रुद्रपुर – स्पेशल टास्क फोर्स ने तीस हजार की इनामी महिला को उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार किया है। इस ईनामी महिला पर उत्तराखंड की राजधानी देहरादून निवासी एक बुजुर्ग महिला का जबरन मकान ध्वस्त करने और जमीन पर कब्जा करने का आरोप है। आरोपी महिला जनवरी से इस मामले में फरार चल रही थी। देहरादून के क्लेमनटाउन थाने में 17 जनवरी 2022 को एक महिला ने मोना रंधावा व अन्य पर जबरन उसके मकान को ध्वस्त करने और कीमती सामान चुराने का आरोप लगाया था। इसके बाद पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली थी।तब से मोना रंधावा इस मामले में फरार चल रही थी। पुलिस ने उस पर तीस हजार रुपए का इनाम घोषित किया था।

यह भी पढ़ें 👉  मो0 मुशताक के कथित सेक्सटॉर्शन खेल पर SSP मंजूनाथ टीसी का शिकंजा! पीड़ित ने एसएसपी को सुनाई आपबीती, मुशताक व ज्योति सहित पूरे गिरोह पर मुकदमा हुआ दर्ज, 10 साल तक ब्लैकमेलिंग, करोड़ों रुपये ऐंठने, झूठे केस में फंसाने की धमकी का आरोप, अब जेल जाना तय।

एसटीएफ ने सुराग़ लगाते हुए आरोपी महिला को नदनगर दिलशाद गार्डन दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया। जिसके बाद एसटीएफ की टीम उसे लेकर देहरादून पहुंची। एसटीएफ के एस एस पी ने बताया कि मोना रंधावा के खिलाफ जबरन किसी की सम्पत्ति पर कब्जा करने, और घर का कीमती सामान चुराने का संगीन मामला दर्ज हैं। महिला इस वारदात को अंजाम देकर लंबे समय से फरार चल रही थी।जिस पर तीस हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया। एसटीएफ टीम ने इस महिला को उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार कर लिया है।