गुरूगुज्जा गांव में लगा नि:शुल्क नेत्र शिविर, सैकड़ों ग्रामीणों को मिला लाभ।

गुरूगुज्जा गांव में लगा नि:शुल्क नेत्र शिविर, सैकड़ों ग्रामीणों को मिला लाभ।
ख़बर शेयर करें -

गुरूगुज्जा गांव में लगा नि:शुल्क नेत्र शिविर, सैकड़ों ग्रामीणों को मिला लाभ।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

हरदोई जनपद के देहात क्षेत्र स्थित गुरूगुज्जा ग्राम पंचायत में एक सराहनीय पहल के तहत नि:शुल्क नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का आयोजन वार्ड वरिष्ठ सदस्य दुर्वेश कुशवाहा आजाद, अध्यक्ष दिव्यांग युवा शक्ति संगठन के नेतृत्व में किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  आपदा राहत प्रस्तावों को मिली हरी झंडी, मुख्य सचिव की अध्यक्षता में अहम बैठक

शिविर का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना तथा आंखों से संबंधित समस्याओं का समय रहते निदान करना था।

इस दौरान राम भरोसे आर्य स्वतंत्रता संग्राम सेनानी नेत्र चिकित्सालय की अनुभवी टीम ने भाग लिया, जिसका नेतृत्व डॉ. अनुज सिंह कुशवाहा ने किया। टीम द्वारा सैकड़ों ग्रामीणों की निःशुल्क आंखों की जांच की गई और आवश्यक परामर्श दिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून–हरिद्वार–ऋषिकेश कॉरिडोर बनेगा ‘स्मार्ट ट्रांजिट हब’, धामी सरकार का बड़ा प्लान।

जांच के दौरान कई मरीजों में दृष्टि दोष, मोतियाबिंद समेत अन्य नेत्र संबंधी समस्याएं पाई गईं, जिनके उपचार के लिए आगे की सलाह दी गई। जरूरतमंदों को नि:शुल्क दवाइयां भी वितरित की गईं।

शिविर में डॉ. आकिल इदरीशी, डॉ. हरिपाल मौर्य और डॉ. कपिल मौर्य सहित अन्य विशेषज्ञों ने भी अपनी सेवाएं दीं।

ग्रामीणों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के शिविर उनके लिए बेहद लाभकारी हैं, क्योंकि गांवों में इस तरह की स्वास्थ्य सुविधाएं आसानी से उपलब्ध नहीं हो पातीं।

यह भी पढ़ें 👉  क्राइम पर जीरो टॉलरेंस: DGP दीपम सेठ का कड़ा संदेश, पुलिस मुख्यालय में मंथन

आयोजकों ने बताया कि भविष्य में भी ऐसे स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन जारी रहेगा, जिससे अधिक से अधिक लोगों को लाभ मिल सके और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़े।