*एसएसपी मंजुनाथ टीसी का ऑपरेशन प्रहार से ‘स्पेशल स्ट्राइक’: सड़कों पर आतंक मचाने वाले झपट्टा मार गिरोह का पर्दाफाश*
*राहगीरों से लूटपाट करने वाले बाइक सवार बदमाशों की अब खैर नहीं; ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत पुलिस ने घेराबंदी कर झपट्टामार को किया*
उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक
हल्द्वानी (बनभूलपुरा):
जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के तहत नैनीताल पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। डॉ. मंजुनाथ टी.सी. के कड़े निर्देश पर बनभूलपुरा पुलिस ने सक्रिय झपटमार गिरोह का पर्दाफाश करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जबकि दो विधि विवादित किशोरों को संरक्षण में लिया गया है।
घटना के अनुसार, 3 अप्रैल की रात रेलवे स्टेशन तिराहे के पास एक व्यक्ति से बाइक सवार तीन युवकों ने मोबाइल फोन झपट लिया था। इससे पहले भी रोडवेज क्षेत्र में इसी तरह की घटना सामने आई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम गठित कर जांच शुरू की गई।
सीसीटीवी फुटेज और लगातार पूछताछ के आधार पर पुलिस ने 4 अप्रैल को गौला पार्किंग के पास से आरोपी फैजान अली (19 वर्ष) निवासी जवाहर नगर को गिरफ्तार कर लिया।
📱 बरामदगी:
पुलिस ने आरोपी और किशोरों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त KTM बाइक और कुल 6 मोबाइल फोन बरामद किए हैं, जिनकी कीमत करीब 2 लाख रुपये आंकी गई है।
🔎 पूछताछ में खुलासा:
आरोपियों ने रेलवे स्टेशन, रोडवेज, बेस अस्पताल, प्रेम टॉकीज और राजपुरा क्षेत्र में अलग-अलग समय पर मोबाइल झपटमारी की कई वारदातों को अंजाम देना स्वीकार किया है।
👮♂️ पुलिस की कार्रवाई जारी:
पुलिस अन्य घटनाओं और आरोपियों के आपराधिक रिकॉर्ड की भी जांच कर रही है। इस सफलता पर डॉ. मंजुनाथ टी.सी. ने टीम को नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
👉 संदेश:
नैनीताल पुलिस द्वारा “ऑपरेशन प्रहार” के तहत लगातार कार्रवाई जारी है और आमजन की सुरक्षा को लेकर जीरो टॉलरेंस नीति अपनाई जा रही है।





