कुंभ 2027 की तैयारियों में तेजी लाने के निर्देश, वनाग्नि व गैस आपूर्ति पर मुख्य सचिव सख्त।

कुंभ 2027 की तैयारियों में तेजी लाने के निर्देश, वनाग्नि व गैस आपूर्ति पर मुख्य सचिव सख्त।
ख़बर शेयर करें -

कुंभ 2027 की तैयारियों में तेजी लाने के निर्देश, वनाग्नि व गैस आपूर्ति पर मुख्य सचिव सख्त।

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

देहरादून:
मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन की अध्यक्षता में सोमवार को सचिवालय में आयोजित सचिव समिति की बैठक में प्रदेश से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की गई।

यह भी पढ़ें 👉  कैंची धाम मेले की तैयारियां अंतिम चरण में, सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर प्रशासन अलर्ट।

बैठक की शुरुआत में मुख्य सचिव ने कुंभ मेला 2027 की तैयारियों की समीक्षा करते हुए संबंधित कार्यों के शासनादेश जल्द जारी करने के निर्देश दिए, ताकि निर्माण कार्य समयबद्ध तरीके से पूरे किए जा सकें।

वनाग्नि की स्थिति पर गंभीरता दिखाते हुए मुख्य सचिव ने वन विभाग से अद्यतन जानकारी ली और फायर रिस्पांस टाइम को लगातार कम करने के निर्देश दिए। उन्होंने वरिष्ठ अधिकारियों की जनपदवार ड्यूटी लगाने को कहा, जिससे फील्ड में निगरानी बढ़े और हालात में सुधार हो। साथ ही, जंगलों में जानबूझकर आग लगाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश भी दिए गए।

यह भी पढ़ें 👉  तीन घंटे तक वाटर हॉल के पास डटी रही बाघिन, गार्जिया जोन में पर्यटकों को मिले रोमांचक दीदार।

एलपीजी गैस आपूर्ति को लेकर भी मुख्य सचिव ने सभी जिलों की स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने जिलाधिकारियों को मांग और आपूर्ति पर लगातार निगरानी रखने तथा कालाबाजारी रोकने के लिए सख्त कदम उठाने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें 👉  "जस्सागाँजा में डंपरों के खिलाफ फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, सड़क पर धरना; SDM के आश्वासन पर एक दिन के लिए आंदोलन स्थगित"

बैठक में प्रमुख सचिव आर के सुधांशु, एल फ़ैनाई, आर मीनाक्षी सुंदरम सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।