छात्र-छात्राओं की सुरक्षा के लिए बड़ा फैसला, नियम तोड़ने पर वाहन होंगे सीज।

छात्र-छात्राओं की सुरक्षा के लिए बड़ा फैसला, नियम तोड़ने पर वाहन होंगे सीज।

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

लक्सर। छात्र-छात्राओं के साथ स्कूल की छुट्टी के समय लगातार हो रहे सड़क हादसों को गंभीरता से लेते हुए अनिल कुमार शुक्ला ने सख्त रुख अपनाया है। बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन द्वारा भारी वाहनों की आवाजाही पर कड़े निर्देश जारी किए गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  शादी की खुशियां मातम में बदलीं! रामनगर में मौत बनकर दौड़ी कार, ऑटो को कई बार पलटाया, महिला की मौत, दूसरी जिंदगी और मौत से जूझ रही।

उप जिलाधिकारी ने बताया कि इस संबंध में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित कर आरटीओ, पुलिस विभाग तथा वन विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि स्कूलों की छुट्टी के समय यदि कोई भी भारी वाहन सड़क पर चलता हुआ पाया जाता है तो उसे तत्काल सीज किया जाए और संबंधित वाहन चालक के खिलाफ कठोर कार्रवाई अमल में लाई जाए।

यह भी पढ़ें 👉  SSP मंजूनाथ टीसी की सख्ती का दिखा असर, नैनीताल पुलिस ने 55.25 लाख के 250 गुमशुदा मोबाइल बरामद कर लौटाई लोगों की मुस्कान।

प्रशासन द्वारा तय किए गए निर्देशों के अनुसार दोपहर 1 बजे से 3 बजे तक, जब छात्र-छात्राएं स्कूलों से घर लौटते हैं, उस दौरान सभी भारी वाहनों को सड़क किनारे रोककर खड़ा रखना अनिवार्य होगा। इस समयावधि में किसी भी प्रकार के बड़े वाहन को सड़क पर चलने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  बनभूलपुरा में नशा तस्करी पर पुलिस का बड़ा प्रहार, 50 नशीले इंजेक्शनों के साथ 21 वर्षीय युवक गिरफ्तार।

एसडीएम ने कहा कि बच्चों की सुरक्षा प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है और किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने संबंधित विभागों को निर्देशित किया कि नियमों का सख्ती से पालन सुनिश्चित कराया जाए ताकि भविष्य में किसी भी प्रकार की दुर्घटना को रोका जा सके।