न्याय की मांग को लेकर रैतपुर में बढ़ा दबाव, दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग।

ख़बर शेयर करें -

न्याय की मांग को लेकर रैतपुर में बढ़ा दबाव, दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

 

रैतपुर के पंकज कुमार आत्महत्या प्रकरण में निष्पक्ष जांच की मांग तेज, अरुणा कुमार ने पुलिस भूमिका पर उठाए सवाल रिपोर्ट भगवान‌ सिंह सतपुली एंकर पौड़ी जिले क्षेत्र के सतपुली क्षेत्र के रैतपुर गांव निवासी 20 वर्षीय युवक पंकज कुमार के आत्महत्या प्रकरण को लेकर अब क्षेत्र में निष्पक्ष जांच की मांग जोर पकड़ने लगी है। कांग्रेस नेता एवं पूर्व दर्जाधारी राज्य मंत्री अरुणा कुमार ने रेतपुर गांव पहुंचकर शोकाकुल परिवार से मुलाकात की और उन्हें सांत्वना दी।

यह भी पढ़ें 👉  *खबर का असर* “जंगल के कानून से खिलवाड़!” 🐅 बाघों के इलाके में पर्यटकों को घुमाना पड़ा भारी, मचान रिसोर्ट पर वन विभाग का शिकंजा!

 

 

 

इस दौरान उन्होंने पीड़ित परिवार से पूरे घटनाक्रम की विस्तार से जानकारी ली तथा हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया। अरुणा कुमार ने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग उठाते हुए पूरे प्रकरण में पुलिस की भूमिका पर भी सवाल खड़े किए।

यह भी पढ़ें 👉  ग्रीन फील्ड एकेडमी के छात्रों का शानदार रिजल्ट, अंश ने 92% अंकों के साथ किया टॉप।

 

 

 

उन्होंने कहा कि आखिर किन परिस्थितियों में युवक को आत्महत्या जैसा गंभीर कदम उठाना पड़ा, इसकी गहन और निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। साथ ही पीड़ित परिवार की इच्छा के अनुरूप दोषियों पर सख्त कार्रवाई करते हुए परिवार को न्याय और राहत दिलाने के लिए सरकार को ठोस कदम उठाने चाहिए।

यह भी पढ़ें 👉  रुड़की के नेहरू स्टेडियम का होगा कायाकल्प, ₹2.28 करोड़ की परियोजना का भूमि पूजन

 

 

अरुणा कुमार ने कहा कि यदि मामले में किसी भी स्तर पर लापरवाही या दबाव सामने आता है तो जिम्मेदार लोगों के खिलाफ भी कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि दुख की इस घड़ी में पूरा क्षेत्र पीड़ित परिवार के साथ खड़ा है और न्याय मिलने तक संघर्ष जारी रहेगा।