“देश पहले!” SSP मंजुनाथ TC की अनोखी पहल, लग्जरी गाड़ी छोड़ बाइक से निकले सड़क पर।

“देश पहले!” SSP मंजुनाथ TC की अनोखी पहल, लग्जरी गाड़ी छोड़ बाइक से निकले सड़क पर।

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

नैनीताल:
वैश्विक संकट और ईंधन संसाधनों पर बढ़ते दबाव के बीच नैनीताल के एसएसपी डॉ. मंजुनाथ टीसी ने ऐसा कदम उठाया, जिसने पुलिस महकमे से लेकर आम जनता तक एक बड़ा संदेश दे दिया। बड़े वाहनों का इस्तेमाल सीमित करते हुए एसएसपी खुद मोटरसाइकिल से कार्यालय और क्षेत्र भ्रमण पर निकले।

यह भी पढ़ें 👉  पांच वोटों ने पलटा चुनाव का रुख, नीरज कंडारी बने पीएनजी कॉलेज के नए अध्यक्ष।

एसएसपी मंजुनाथ टीसी ने साफ कहा कि मौजूदा हालात में ईंधन संरक्षण केवल जरूरत नहीं, बल्कि राष्ट्रहित की जिम्मेदारी बन चुका है। उन्होंने आम लोगों से छोटे वाहनों का उपयोग करने, कार-पूलिंग अपनाने, सार्वजनिक परिवहन का इस्तेमाल बढ़ाने और संभव हो तो पैदल चलने की अपील की।

यह भी पढ़ें 👉  जिला पंचायत कार्यालय में CDO की छापेमारी से मचा हड़कंप, 55 फाइलें आवास पर मिलने से उठे सवाल।

नैनीताल पुलिस प्रमुख की यह पहल अब चर्चा का विषय बन गई है। जहां एक ओर लोग बढ़ती ईंधन खपत और पर्यावरण संकट को लेकर चिंतित हैं, वहीं एसएसपी का यह कदम “लीडरशिप बाय एग्जाम्पल” की मिसाल माना जा रहा है।

उन्होंने कहा कि छोटी-छोटी आदतें भविष्य में बड़े बदलाव ला सकती हैं। ईंधन की बचत न केवल आर्थिक मजबूती देती है बल्कि पर्यावरण संरक्षण और राष्ट्रीय संसाधनों की सुरक्षा में भी अहम भूमिका निभाती है।

यह भी पढ़ें 👉  नगरपालिका के स्टोर से पशु बाजार तक अनियमितताओं का खुलासा, 28 लाख के टेंडर पर सवाल, ईओ का वेतन रोकने के निर्देश।

एसएसपी ने पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को भी अनावश्यक वाहन उपयोग से बचने, कार-पूलिंग अपनाने और ऊर्जा संरक्षण के प्रति जागरूक रहने के निर्देश दिए हैं।