वन गुर्जरों के डेरों में चला सघन एंटी पोचिंग अभियान, जंगल में खंगाला गया हर कोना।

ख़बर शेयर करें -

वन गुर्जरों के डेरों में चला सघन एंटी पोचिंग अभियान, जंगल में खंगाला गया हर कोना।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

रामनगर। तराई पश्चिमी वन प्रभाग रामनगर में वन एवं वन्यजीवों की सुरक्षा को लेकर विभाग पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। गुरुवार को एंटी पोचिंग अभियान के दूसरे दिन दक्षिणी जसपुर रेंज क्षेत्र में वन गुर्जरों के डेरों में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।

यह भी पढ़ें 👉  पुलिस प्रतियोगिता में नैनीताल का दबदबा, खिलाड़ियों ने जीते कई गोल्ड और सिल्वर मेडल

श्रीमान प्रभागीय वनाधिकारी तराई पश्चिमी वन प्रभाग रामनगर एवं उप प्रभागीय वनाधिकारी जसपुर के निर्देश पर वन क्षेत्राधिकारी दक्षिणी जसपुर रेंज के नेतृत्व में टीम ने विभिन्न डेरों में पहुंचकर गहन तलाशी ली। अभियान के दौरान घरेलू सामान, संदूक, कमरों और अन्य स्थानों की बारीकी से जांच की गई।

यह भी पढ़ें 👉  स्मैक लेकर निकला था ‘खिलाड़ी’, पुलिस ने खेल शुरू होने से पहले ही कर दिया आउट।

वन विभाग की टीम ने अभियान के दौरान वन क्षेत्र में किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि, शिकार या संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी। अधिकारियों के अनुसार अभियान का मुख्य उद्देश्य जंगलों में वन्यजीवों की सुरक्षा सुनिश्चित करना, अवैध शिकार पर रोक लगाना तथा गर्मी के मौसम में जंगलों को आग से सुरक्षित रखना है।

यह भी पढ़ें 👉  बच्चों की सुरक्षा पहली प्राथमिकता, स्कूली वाहनों पर यातायात पुलिस की पैनी नजर।

वन विभाग ने स्पष्ट किया कि वन क्षेत्रों में लगातार एंटी पोचिंग अभियान जारी रहेगा और संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।


ख़बर शेयर करें -
kj
tara