“पहाड़ की खामोश सड़क पर मौत का तांडव, खाई में गिरी श्रद्धालुओं की कार” “मंदिर जा रहे थे श्रद्धालु, रास्ते में काल बन गई खाई”

“पहाड़ की खामोश सड़क पर मौत का तांडव, खाई में गिरी श्रद्धालुओं की कार” “मंदिर जा रहे थे श्रद्धालु, रास्ते में काल बन गई खाई”

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

भवाली। नैनीताल जनपद के भवाली क्षेत्र में गुरुवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे ने सभी को झकझोर दिया। सेनेटोरियम-रातीघाट बायपास रोड पर ढैला गांव के पास श्रद्धालुओं से भरी एक महिंद्रा कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी, जिसमें 05 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  वीकेंड पर कैंची धाम जाने से पहले जान लें ट्रैफिक प्लान, 10 और 11 अक्टूबर को भारी वाहनों पर प्रतिबंध।

 

 

 

जानकारी के अनुसार वाहन संख्या UP 32 QU 1874 में कुल पांच श्रद्धालु सवार थे। हादसे की सूचना मिलते ही एसएसपी मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर पुलिस, SDRF और स्थानीय प्रशासन की टीमें तत्काल मौके पर पहुंचीं।

यह भी पढ़ें 👉  फिल्म ‘हनुमान अंश’ के अभिनेता शोभिनव सत्या ने कैंची धाम में टेका माथा, पुलिस व्यवस्था की सराहना।

 

 

स्थानीय नागरिकों, पुलिस और SDRF ने संयुक्त रूप से राहत एवं बचाव अभियान चलाया। कड़ी मशक्कत के बाद सभी शवों को गहरी खाई से निकालकर सड़क तक पहुंचाया गया। हादसे में 02 पुरुष, 02 महिलाएं और 01 बच्चे की मौत होने की पुष्टि हुई है।

यह भी पढ़ें 👉  स्कूलों में एआई, रोबोटिक्स और ड्रोन का दौर, सीएम धामी ने बनाई भविष्य की राह।

 

 

मौके पर एसपी क्राइम डॉ. जगदीश चन्द्र, क्षेत्राधिकारी रविकांत सेमवाल, प्रभारी निरीक्षक प्रकाश मेहरा समेत पुलिस और SDRF की टीमें मौजूद रहीं। पुलिस मृतकों की शिनाख्त और हादसे के कारणों की जांच में जुटी हुई है।