बकरीद पर्व पर सुरक्षा के अभेद्य इंतजाम, चप्पे-चप्पे पर पुलिस, PAC और QRT तैनात।

ख़बर शेयर करें -

बकरीद पर्व पर सुरक्षा के अभेद्य इंतजाम, चप्पे-चप्पे पर पुलिस, PAC और QRT तैनात।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

नैनीताल। आगामी बकरीद (ईद-उल-अजहा) पर्व को सकुशल, शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए नैनीताल पुलिस ने व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ० मंजूनाथ टी०सी० के निर्देशन में पूरे जनपद में भारी पुलिस बल, पीएसी (PAC) और क्यूआरटी (QRT) की तैनाती की गई है।

यह भी पढ़ें 👉  "क्राइम की दुनिया में एंट्री से पहले ही खत्म हुआ खेल, दो तमंचेबाज गिरफ्तार"

एसएसपी डॉ० मंजूनाथ टी०सी० ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि पर्व के दौरान कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वाले किसी भी अराजक तत्व को बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस द्वारा जनपद के संवेदनशील और अति संवेदनशील क्षेत्रों में लगातार एरिया डोमिनेशन और फ्लैग मार्च किया जा रहा है।

मुख्य बाजारों, मिश्रित आबादी वाले इलाकों और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर एसपी, सर्किल सीओ और थाना प्रभारियों के नेतृत्व में पुलिस और पीएसी जवान लगातार गश्त कर रहे हैं। पुलिस का उद्देश्य आम जनता में सुरक्षा का भाव पैदा करना और शांति व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश करने वालों में खौफ कायम करना है।

यह भी पढ़ें 👉  जन-जन की सरकार जनता के द्वार: रामनगर में मेगा सेवा शिविर, 27 विभाग एक मंच पर, 32 शिकायतों का मौके पर समाधान"

इसके साथ ही स्थानीय अभिसूचना इकाई और अन्य सूचना तंत्रों को भी पूरी तरह सक्रिय कर दिया गया है। पुलिस द्वारा पल-पल की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है, ताकि किसी भी स्थिति से तुरंत निपटा जा सके।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में भू-जल संरक्षण पर बड़ा फोकस, मुख्य सचिव ने ग्राउंड वाटर रिचार्ज नीति बनाने के दिए निर्देश।

नैनीताल पुलिस ने सभी नागरिकों से पर्व को भाईचारे, शांति और सौहार्द के साथ मनाने की अपील करते हुए अफवाहों से बचने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने को कहा है।


ख़बर शेयर करें -