एक कार को बचाने के चक्कर में हुआ बड़ा हादसा, सवारियों से भरी बस खाई में जा गिरी।

उधम सिंह राठौर – प्रधान सम्पादक

रुड़की 40 सवारियों को लेकर जा रही यात्री बस रविवार को हादसे का शिकार हो गई। दिल्ली हरिद्वार हाईवे पर रुड़की के समीप हादसा एक कार को बचाने के चक्कर में हुआ।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री के हल्द्वानी दौरे को लेकर पुलिस मुस्तैद, एसएसपी ने दिए सुरक्षा के सख्त निर्देश।

 

 

दिल्ली हरिद्वार हाईवे पर रुड़की के समीप मुजफ्फरनगर डिपो की बस सामने से आ रही कार को बचाने के चक्कर में खाई में जा गिरी। गनीमत रही कि यात्रियों को हल्की चोटें आई हैं।

यह भी पढ़ें 👉  रामायण के आदर्शों से ही बनेगा संस्कारवान समाज: तारा घिल्डियाल।

 

तीन यात्रियों को ज्यादा चोट थी, जिन्हें रुड़की सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिसमें रोडवेज बस चालक भी शामिल है. रविवार को 40 सवारियों को लेकर जा रही यात्री बस हादसे का शिकार हो गई। घटना के दौरान कार चालक फरार हो गया। दुर्घटना के बाद बस में सवार यात्रियों ने दूसरी बस से आगे की यात्रा की।