गस्त के दौरान अवैध पातन का कोई मामला आया सामने तो दोषियों पर होगी कड़ी कार्यवाही।

ख़बर शेयर करें -

सलीम अहमद साहिल – सवाददाता

तराई पस्चिमी डिवीजन रामनगर की पतरामपुर रेंज और फाटो रेज के रेंजर राजकुमार के नृतेत्व में एक संयुक्त गस्त का आयोजन किया गया। जिसमें वन विभाग ने तस्करों में खोफ पैदा करने का प्रयास किया। इस गस्त को करते समय जंगल मे अवैध पातन, अवैध अतिक्रमण, अवैध गतिविधियों पर वन विभाग की पैनी नजर रही। साथ ही कुछ दिन पहले पतरामपुर रेज में एक अवैध रूप से खैर के हरे पेड़ों के अवैध कटान का बड़ा मामला प्रकाश में आया था जिसमे दो फॉरेस्ट गार्ड सही चार सस्पेंड हुए थे। पतरामपुर की गंभीरता को देखते हुए तेजतर्रार होनहार रेंजर राजकुमार की ईमानदार कार्यशैली को देखते हुए पतरामपुर रेज का चार्ज दे दिया गया हैं।

यह भी पढ़ें 👉  अंडरग्राउंड केबलिंग को लेकर सख्त निर्देश, जून तक काम पूरा करने का लक्ष्य— आनंद बर्द्धन।

 

राजकुमार अब अलर्ट मोड में नजर आ रहे है। पतरामपुर रेज की संवेदनशीलता को देखते हुए अब कोई कोताही नही बरतना नही चाहते हैं। राजकुमार का साफ कहना हैं कि इस विशेष गस्त के दौरान अगर कोई अवैध पातन का कोई मामला प्रकाश में आता हैं तो किसी भी कीमत पर दोषियों को बक्सा नही जायगा।

यह भी पढ़ें 👉  जंगल की छाती पर अवैध कब्जा, वन माफिया–होटल गठजोड़ का खेल! जंगल में खड़ी कर दी अवैध पार्किंग धामी सरकार के अतिक्रमण अभियान को झटका! जंगल की जमीन पर अवैध पार्किंग का खेल।

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *