हाईटेंशन लाइन का टावर गिरने के कारण दर्दनाक हादसा, हादसे में दो मजदूरों की मौत, कई मजदूर हुए घायल।

रोशनी पाण्डेय – सह सम्पादक

मेरठ के मुंडाली थानाक्षेत्र के अजराड़ा गांव में बुधवार सुबह एक बड़ा हादसा हुआ। यहां निर्माणाधीन हाईटेंशन लाइन का टावर गिरने से बड़ा हादसा हो गया है। हादसे में काम कर रहे कई मजदूर घायल हो गए। उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां दो मजदूरों की मौत हो गई है। वहीं हादसे में घायल हुए आधा दर्जन मजदूरों को अस्पताल में उपचार चल है।जानकारी के अनुसार आज सुबह सभी मजदूर रोज की तरह हाइटेंशन लाइन के टावर निर्माण की साइट पर अपने काम में लगे हुए थे। इसी दौरान हाईटेंशन लाइन का टावर गिर गया जिससे मजदूर इसकी चपेट में आ गए। हादसे से मौके पर हड़कंप मच गया।

यह भी पढ़ें 👉  मुसीबत में एक कॉल बनेगी सुरक्षा की ढाल”—SSP डॉ. मंजुनाथ टीसी, SP संचार रेवाधर मठपाल के नेतृत्व में छात्राओं को सिखाया गया Dial-112 और SOS का इस्तेमाल, आपात स्थिति में घबराएं नहीं, SOS दबाएं या 112 डायल करें—पुलिस हर समय आपकी सहायता के लिए तैयार।

 

 

सूचना मिलते ही अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटना की जांच पड़ताल की। घायल मजदूरों को अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां दो मजदूरों ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। वहीं अन्य चार का उपचार चल रहा है। वहीं मजदूरों की मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

kj
tara