बरात से आ रही एक बोलेरो अनियंत्रित होकर ढाले के किनारे बनी रेलिंग से टकराकर पलटने से एक किशोर की मौत हो गई।

रोशनी पाण्डेय – सह सम्पादक

उत्तर प्रदेश के देवरिया जनपद में सलेमपुर- भागलपुर मार्ग पर धनौती ढाले के समीप बरात से आ रही एक बोलेरो अनियंत्रित होकर ढाले के किनारे बनी रेलिंग से टकराकर पलटने से एक किशोर की मौत हो गई। वहीं 12 बराती घायल हुए हैं। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने घायलों को सलेमपुर सीएचसी भेजवाया। वहां से सभी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। घायलों में दो की हालत गंभीर बताई जा रही है ।

यह भी पढ़ें 👉  न्यायालय से जारी वारंटों की शत-प्रतिशत तामील अभियान के तहत बनभूलपुरा पुलिस की कार्रवाई, 02 वारंटी गिरफ्तार

 

 

मईल थाना क्षेत्र के भागलपुर गांव निवासी मुन्ना रैनी के घर से शुक्रवार के दिन बरात सलेमपुर कोतवाली के नवलपुर गई थी। बरात में गए लोग देर रात वापस आ रहे थे। इसी दौरान धनौती ढाले पर लगे एक पिलर को ठोकर मारते हुए बोलेरो गड्डे में पलट गई। इससे बोलेरो सवार लोगों में चीखपुकार मच गई।

यह भी पढ़ें 👉  सुप्रीम सुनवाई से पहले नैनीताल में कड़ा पहरा, SSP मंजूनाथ टीसी ने संभाली कमान।

 

 

 

आसपास के लोग तेज आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे तो घायलों को बोलेरो ने निकाल पुलिस को सूचना दी। वहां से घायलों को अस्पताल भेजा गया। सीएचसी सलेमपुर में डॉक्टर ने इंशाद, 12 वर्ष पुत्र मीर हसन निवासी भागलपुर को मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  भारत सरकार' का बोर्ड, नीली बत्ती और एयरगन; नैनीताल पुलिस की सघन चेकिंग में धरा गया फर्जी I.B. अधिकारी! SSP डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देश पर चप्पे-चप्पे पर चेकिंग का असर; हल्द्वानी में रौब झाड़ता रामपुर का शातिर युवक फर्जी ID कार्ड और कार समेत गिरफ्तार।

 

 

 

जबकि राशिद 11 पुत्र रियासत, चालक दरोगा प्रसाद ग्राम टेंगुनिया जिला बलिया, तौसीफ 12वर्ष, शेराज अख्तर, शिवम यादव, मेराज 14 वर्ष, अली खान 18 वर्ष घायल हैं। सभी का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। राशिद और दरोगा की हालत गम्भीर बताई जा रही है। हादसे के बाद से गांव के लोग गमगीन हैं।