बस और एसयूवी कार की जोरदार टक्कर हादसे में नौ लोगों की हुई मौत, 30 से ज्यादा लोग हुए घायल।

रोशनी पाण्डेय – सह सम्पादक

गुजरात के नवसारी में भीषण सड़क हादसे की घटना सामने आई है। यहां शनिवार सुबह-सुबह बस और एसयूवी कार की जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में नौ लोगों की मौत हुई है वहीं 30 से ज्यादा लोगों के घायल होने की खबर। पुलिस के मुताबिक, हादसा अहमदाबाद-मुंबई हाईवे पर हुआ। गंभीर रूप से घायल एक व्यक्ति को सूरत रिफर किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  अचानक बेस अस्पताल पहुंचे सांसद अजय भट्ट, सफाई और मशीनों के रखरखाव पर उठाए सवाल।

 

रिपोर्ट्स की मानें तो नवसारी नेशनल हाईवे-48 पर जिस बस का एक्सीडेंट हुआ, वह सूरत में एक कार्यक्रम से आ रही थी। बताया गया है कि अल-सुबह वलसाड से आ रही टोयोटा फॉर्च्यूनर के ड्राइवर को अचानक ही हार्ट अटैक आ गया और उसका कार से नियंत्रण छूट गया। इसके बाद एसयूवी डिवाइडर को पार करते हुए सामने से आ रही बस से टकरा गई।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर के विकास की आवाज बने तारा घिल्डियाल, एनडी तिवारी की स्मृति में जनहित के मुद्दों पर किया मंथन।

 

 

इस घटना में कार में सवार सभी आठ लोगों की जान चली गई, वहीं बस में सवार एक व्यक्ति की जान जाने की भी बात सामने आई है। बस में सवार लोगों को करीब के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

 

यह भी पढ़ें 👉  महर्षि वाल्मीकि प्रकटोत्सव में सीएम धामी का बड़ा ऐलान, पर्यावरण मित्रों के मानदेय पर जल्द होगी बैठक।

 

 

गुजरात में हुई इस घटना को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ट्वीट किया। उन्होंने कहा, “नवसारी में हुआ हादसा झकझोरने वाला है। जिन लोगों ने हादसे में अपने परिवारजनों को खोया है, उनके लिए मेरी संवेदना। स्थानीय प्रशासन घायलों को तत्काल इलाज मुहैया करा रहा है। हम उनके जल्द ठीक होने की कामना करते हैं।”