SSP डॉ. मंजुनाथ टीसी का एक्शन—सुबह होते ही नैनीताल पुलिस का टॉप-लेवल चेकिंग ऑपरेशन शुरू* *SSP बोले—अफवाह फैलाने वालों को बख्शा नहीं जाएगा, सोशल मीडिया पर 24×7 निगरानी*

ख़बर शेयर करें -

*SSP डॉ. मंजुनाथ टीसी का एक्शन—सुबह होते ही नैनीताल पुलिस का टॉप-लेवल चेकिंग ऑपरेशन शुरू*

*SSP बोले—अफवाह फैलाने वालों को बख्शा नहीं जाएगा, सोशल मीडिया पर 24×7 निगरानी*

 

उधम सिंह राठौर   प्रधान संपादक

🔺 जनपद के हर बैरियर पर हाई-अलर्ट सुरक्षा व्यवस्था
🔺 सोशल मीडिया पर भी पुलिस की कड़ी निगरानी—अफवाह फैलाने वालों पर तुरंत कार्रवाई


🌅 तड़के सुबह से नैनीताल पुलिस अलर्ट मोड में

एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी के कड़े निर्देशों के बाद जनपद भर में अभूतपूर्व सुरक्षा व्यवस्था लागू की गई। सुबह होते ही पुलिस की टीमें जिले के सभी महत्वपूर्ण बैरियरों व संवेदनशील क्षेत्रों में व्यापक चेकिंग में जुट गईं।

यह भी पढ़ें 👉  कैंचीधाम स्थापना दिवस मेले की तैयारियों पर मुख्य सचिव सख्त, यातायात और भीड़ प्रबंधन को लेकर दिए अहम निर्देश।

🚧 मुख्य बैरियरों पर सघन चेकिंग

जनपद के इन महत्वपूर्ण बैरियरों पर अतिरिक्त फोर्स की तैनाती की गई—

  • बेलबाबा बॉर्डर बैरियर

  • आम्रपाली बैरियर (हल्द्वानी)

  • हल्दूचौड़ बैरियर

  • रामनगर रूट बैरियर

  • गडप्पू बैरियर (कालाढूंगी)

  • बारापत्थर बैरियर

  • भीमताल व खैरना बैरियर

  • सुभाष नगर बैरियर

यह भी पढ़ें 👉  रसगुल्ले के डिब्बे में छिपा था 'सफेद जहर', पुलिस ने खोला नशे के खेल का राज। मिठास के पर्दे में चल रहा था नशे का धंधा, ऑपरेशन प्रहार में तस्कर गिरफ्तार।

हर लोकेशन पर वाहन, व्यक्ति व सामान की पैनी जांच जारी है।


👮‍♂️ वरिष्ठ अधिकारियों की निगरानी में अभियान

  • प्रत्येक सेक्टर में राजपत्रित अधिकारी स्वयं मौजूद

  • दरोगा स्तर के अधिकारियों की अगुवाई में टीमें मैदान में सक्रिय

  • हर संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत एक्शन


🔒 हाई-इंटेंसिटी सुरक्षा व्यवस्था

  • पुलिसकर्मी बॉडी प्रोटेक्टर और आधुनिक ऑटोमैटिक असलाहों से लैस

  • अंदरूनी शहर में पैदल गश्त बढ़ी

  • सभी एंट्री–एग्जिट प्वाइंट्स पर कड़ी निगरानी

  • अतिक्रमण, अवैध गतिविधियों व सत्यापन पर विशेष ध्यान

यह भी पढ़ें 👉  *🚩 बाबा के दरबार में उमड़ा जनसागर' — कैंची धाम में 36 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन* *खचाखच भरे मेला क्षेत्र में SSP NAINITAL डॉ. मंजूनाथ टीसी ने खुद संभाली सुरक्षा, यातायात और व्यवस्थाओं की कमान*

📱 सोशल मीडिया पर कड़ी नज़र

नैनीताल पुलिस ने स्पष्ट किया है कि—

“अफवाह, भ्रामक जानकारी या माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।”


📢 नैनीताल पुलिस की अपील

  • आवश्यक दस्तावेज साथ रखें

  • चेकिंग के दौरान पुलिस का सहयोग करें

  • शांति व सुरक्षा बनाए रखने में प्रशासन का साथ दें


मीडिया सैल
नैनीताल पुलिस