SSP मंजुनाथ टीसी के सख्त निर्देश—आधी रात डीजे बजाने पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई।

ख़बर शेयर करें -

SSP मंजुनाथ टीसी के सख्त निर्देश—आधी रात डीजे बजाने पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई।

 

उधम सिंह राठौर / प्रधान संपादक

SSP नैनीताल डॉ. मंजुनाथ टीसी के रात्रि 10 बजे के बाद डीजे संचालन पर सख्त प्रतिबंध संबंधी निर्देशों के अनुपालन में नैनीताल पुलिस निरंतर कार्रवाई कर रही है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड के आपदा प्रबंधन मॉडल की एनडीएमए ने की सराहना, अन्य राज्यों के लिए बताया अनुकरणीय।

29 नवंबर 2025 की रात, सिटी कंट्रोल रूम को नीलांचल कॉलोनी से शिकायत मिली कि एक डीजे संचालक द्वारा रात 12 बजे के बाद भी तेज आवाज में डीजे बजाया जा रहा है।

सूचना पर तुरंत कार्रवाई करते हुए चौकी प्रभारी भोटिया पड़ाव श्री अनिल कुमार टीम संग मौके पर पहुंचे। जाँच में रात 00:35 बजे घर की छत पर अत्यधिक तेज ध्वनि में डीजे बजता पाया गया।

यह भी पढ़ें 👉  धामी सरकार की प्राकृतिक खेती नीति को मिली नई मजबूती, नाबार्ड समर्थित जैव नियंत्रण इकाई से नैनीताल के किसानों को मिलेगा लाभ।

पुलिस ने ध्वनि मानक व निर्धारित समय का उल्लंघन पाए जाने पर डीजे संचालक भूपेंद्र मौर्या का धारा 51(3)/83 पुलिस अधिनियम में चालान किया।

पुलिस के अनुसार, भूपेंद्र मौर्या पूर्व में भी देर रात तक तेज आवाज में डीजे बजाने की आदत रखता है। लगातार उल्लंघन को देखते हुए पुनरावृत्ति रोकने हेतु पुलिस ने डीजे उपकरण कब्जे में ले लिए।

— मीडिया सेल, जनपद नैनीताल

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल में CDO ने FPO की समीक्षा बैठक में दिए निर्देश, किसानों को जोड़ने और उत्पादों की मार्केटिंग मजबूत करने पर जोर।

ख़बर शेयर करें -