अपर जिलाधिकारी अशोक जोशी ने आज हल्द्वानी मे लगाया जनता दरबार, अधिकांश समस्याओं का मौके पर ही किया निस्तारण।

उधम  सिंह राठौर – प्रधान सम्पादक

हल्द्वानी 04 मई, 2022- बुधवार को जनता दरबार में फरियादियों द्वारा प्रमुख समस्याओं में सडक, पानी, शिक्षा, प्रमाण-पत्र, आर्थिक सहायता, अतिक्रमण आदि से सम्बन्धित 11 समस्यायेें एवं शिकायतें दर्ज हुई। अधिकांश समस्याओं का मौके पर निस्तारण करते हुये अवशेष समस्याओं को अपर जिलाधिकारी अशोक जोशी ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि जनसुनवाई मे पंजीकृत समस्याओं को समयावधि मेे निस्तारित करना सुनिश्चित करें, तथा कृत कार्यवाही से आवेदन कर्ता को भी अवगत करायें। उन्होने कहा कि समस्याओं की निस्तारण की मानिटरिंग भी की जायेगी। नवाबी रोड निवासी उद्योग शुक्ला ने अपने प्रार्थना पत्र के द्वारा अवगत कराया कि पनचक्की चैराहे से मुखानी चैराहे तक घूम रहे आवारा पशुओं के द्वारा बच्चो एवं महिलाओं को क्षति पहुचाई जा सकती है, उन्होने आवारा पशुओं से मुक्ति दिलाने की मांग की।

यह भी पढ़ें 👉  बाघ, हाथी और तेंदुए के दीदार के लिए तैयार नंधौर अभयारण्य, नए पर्यटन सत्र का सांसद अजय भट्ट ने किया आगाज।

 

अपर जिलाधिकारी अशोक जोशी ने आज हल्द्वानी मे लगाया जनता दरबार, अधिकांश समस्याओं का मौके पर ही किया निस्तारण।

 

जिस पर अपर जिलाधिकारी ने सिटी मजिस्ट्रेट को शीघ्र कार्यवाही कर समाधान करने के निर्देश दिये। गुरू तेगबहादुर तिकोनिया निवासी हरजोध सिह ने कहा कि हल्द्वानी शहर में गैस पाईप लाइन घर-घर बिछाई जा रही है लेकिन काफी समय बाद भी सडक रिपेयरिंग का कार्य नही हुआ है, उन्होने सडक मरम्मत कार्य शीघ्र कराने की मांग की। जिस पर अपर जिलाधिकारी ने कार्यदायी संस्था हिन्दुस्तान पेटोलियम को शीघ्र सडक मरम्मत कराने के निर्देश दिये। आदर्श नगर गली न0 6 निवासी जितेन्द्र रौतेला ने अपने प्रार्थना पत्र के द्वारा अवगत कराया कि हल्द्वानी शहर के बीचोबीच बह रहे रकसिया नाले के दोनो छोर मे अतिक्रमण कर भू माफियाओं द्वारा बहुमंजिली इमारतों का निर्माण कर उन्हें बेचा जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  ओखलकांडा के स्कूल में बच्चों से मारपीट का मामला गरमाया, बाल संरक्षण आयोग ने लिया कड़ा संज्ञान, 10 दिन में मांगी जांच रिपोर्ट।

उन्होने इस अतिक्रमण को हटाने की मांग की। जिस पर अपर जिलाधिकारी ने नगर आयुक्त को कार्यवाही करने के निर्देश दिये। जनसुनवाई शिविर में जलसंस्थान, जलनिगम, लोनिवि, नगर निगम आदि विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।