“आतंक के खिलाफ भारत एकजुट”: सीएम आवास में दो मिनट का मौन, हमले पर जताया गहरा दुख।

“आतंक के खिलाफ भारत एकजुट”: सीएम आवास में दो मिनट का मौन, हमले पर जताया गहरा दुख।
ख़बर शेयर करें -

“आतंक के खिलाफ भारत एकजुट”: सीएम आवास में दो मिनट का मौन, हमले पर जताया गहरा दुख।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

देहरादून, 23 अप्रैल 2025।
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों पर हुए कायराना आतंकी हमले ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। इस हृदयविदारक घटना पर आज उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में सीएम आवास में आयोजित प्रातःकालीन बैठक की शुरुआत दो मिनट के मौन के साथ की गई, जिसमें मारे गए निर्दोष लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर के दिव्यांग विद्यालय से दो बच्चे लापता, CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस; पहले भी हो चुकी हैं घटनाएं।

मुख्यमंत्री ने इस हमले में अपने प्रियजनों को खोने वाले परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा, “उत्तराखंडवासियों की ओर से मैं शोक संतप्त परिवारों के साथ अपनी पूरी संवेदना प्रकट करता हूँ। यह कायराना हमला केवल निर्दोष लोगों पर नहीं, बल्कि हमारे देश की संस्कृति, शांति और मानवता के मूल्यों पर भी हमला है।

यह भी पढ़ें 👉  एसी फटने से धधका लिकर किला, फायर टीम की मुस्तैदी से आग पर काबू।

उन्होंने इस हमले की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए कहा कि आतंकियों की जम्मू-कश्मीर को अशांत करने की कोशिशें कभी सफल नहीं होंगी। मुख्यमंत्री ने दो टूक कहा कि इस कुकृत्य का मुँहतोड़ जवाब दिया जाएगा और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  लापता बेटे की तलाश में भटक रही थी मां, पुलिस ने 6 दिन बाद शिवम को खोज निकाला।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने देशवासियों से एकजुटता और संयम बनाए रखने की अपील की और यह भरोसा दिलाया कि देश की सुरक्षा एजेंसियां सजग हैं और किसी भी आतंकी साजिश को सफल नहीं होने देंगी


ख़बर शेयर करें -