उत्तराखंड में निकाय चुनाव फिर टले: सरकार ने तकनीकी कारणों का दिया हवाला।

उत्तराखंड में निकाय चुनाव फिर टले: सरकार ने तकनीकी कारणों का दिया हवाला।
ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड में निकाय चुनाव फिर टले: सरकार ने तकनीकी कारणों का दिया हवाला।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

 

उत्तराखंड में निकाय चुनावों को लेकर चल रही अटकलों पर एक बार फिर विराम लग गया है। प्रदेश सरकार ने चुनावों को एक बार फिर टालने का फैसला लिया है। शुक्रवार, 30 अगस्त को शहरी विकास सचिव नितेश झा द्वारा इस संबंध में आदेश जारी किए गए।

 

 

गौरतलब है कि प्रदेश के सभी निकायों का कार्यकाल 1 दिसंबर 2023 को समाप्त हो गया था। इसके बाद, न्यायालय में मामला लंबित होने के कारण छह महीने के लिए सभी निकायों में प्रशासकों की नियुक्ति कर दी गई थी। प्रशासकों की यह अवधि 2 जून 2024 को समाप्त हो गई थी, लेकिन उस समय लोकसभा चुनाव के चलते प्रदेश में आचार संहिता प्रभावी थी, जिसके कारण निकाय चुनाव तीन महीने के लिए और टाल दिए गए थे।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: स्पा सेंटर्स पर एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल का औचक निरीक्षण, तीन सेंटर्स पर 30,000 रुपये जुर्माना

 

 

इस बीच, विधानसभा के मानसून सत्र और प्रदेश में प्राकृतिक आपदाओं की वजह से उम्मीद की जा रही थी कि मानसून सीजन के समाप्त होते ही कोर्ट में अगली सुनवाई से पहले, 25 अक्टूबर से पहले चुनाव कराए जाएंगे। लेकिन अब एक बार फिर उत्तराखंड सरकार ने चुनाव टालने का फैसला किया है।

यह भी पढ़ें 👉  राष्ट्रीय खेलों की तैयारियों का जायजा: आयुक्त दीपक रावत ने दिए सख्त निर्देश।

 

 

सरकार द्वारा जारी आदेश में ओबीसी सर्वे के समय पर पूर्ण न होने को चुनाव में देरी का मुख्य कारण बताया गया है। हालांकि, निकाय चुनावों में देरी के पीछे केवल ओबीसी सर्वे ही नहीं, बल्कि निकायों में आरक्षण और परिसीमन की प्रक्रियाओं से जुड़ी कई तकनीकी दिक्कतें भी हैं। इन दिक्कतों के चलते विधायिका में पेश किए गए कई विधेयक तकनीकी खामियों के कारण प्रवर समिति को भेजे गए हैं, जिसमें रिपोर्ट आने में कम से कम एक महीने का समय लग सकता है।

यह भी पढ़ें 👉  नगरपालिका अध्यक्ष भुवन चंद्र पाण्डेय के समर्थन में विभिन्न क्षेत्र में घर-घर जाकर आज जनसम्पर्क कर बांग्ला पर मोहर लगाकर वोट की।

 

इस प्रकार, चुनाव की तारीखों को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई है। राज्य निर्वाचन आयोग और शहरी विकास विभाग ने चुनाव की तैयारियां तेज कर दी हैं और उम्मीद है कि सभी तकनीकी पहलुओं पर काम पूरा होने के बाद ही सरकार द्वारा चुनाव की तारीखों की घोषणा की जाएगी। फिलहाल, निकाय चुनावों की प्रक्रिया में देरी के चलते प्रदेश में अनिश्चितता का माहौल है।