पत्रकारों ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात की, नैनीताल जनपद के पत्रकारों के मामले में त्वरित कार्रवाई करने पर धन्यवाद ज्ञापित किया।

पत्रकारों ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात की, नैनीताल जनपद के पत्रकारों के मामले में त्वरित कार्रवाई करने पर धन्यवाद ज्ञापित किया।

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

दिनांक 31 अगस्त को राजधानी देहरादून के इलेक्ट्रॉनिक मीडिया पत्रकारों ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात की। राजधानी के पत्रकारों ने मुख्यमंत्री का नैनीताल जनपद के पत्रकारों के मामले में त्वरित कार्रवाई करने पर धन्यवाद ज्ञापित किया।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में तड़के कार सवार युवक पर जानलेवा हमला, ईंट-पत्थरों से किया वार; खून से सनी मिली कार।

 

 

 

नैनीताल जनपद के SSP प्रहलाद नारायण मीणा द्वारा जिस तरह पत्रकारों को नोटिस भेजे गए थे उक्त मामले में मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी ने कार्रवाई करते हुए उचित निर्देश दिए हैं। सभी पत्रकारों के नोटिस वापस किए गए हैं।

 

 

मुख्यमंत्री पुष्कर धामी जी ने राजधानी के पत्रकारों से वार्ता की और कहा कि मीडिया लोकतंत्र का चौथा मजबूत स्तंभ है। मीडिया के द्वारा आम व्यक्ति की आवाज सरकारों तक भी पहुंचती है। सभी अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं की मीडिया के साथ बराबर संवाद किया जाए। जब संवाद टूटता है तभी दिक्कतें पैदा होती हैं। इसलिए जरूरी है कि सभी अधिकारी मीडिया के साथ बराबर संवाद रखें।

यह भी पढ़ें 👉  कॉर्बेट लिटरेचर फेस्टिवल की अनोखी शुरुआत, वन्यजीव और प्रकृति पर जुटेंगे देश-विदेश के लेखक।

 

 

 

मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने सभी पत्रकारों को आश्वासन दिया कि कहीं भी अधिकारियों के द्वारा इस तरह के कार्यों की पुनरावृत्ति नहीं होगी। इस दौरान महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी भी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  नंदा-सुनंदा के दरबार में उमड़ा आस्था का सैलाब, सुरक्षा व्यवस्था में मुस्तैद नैनीताल पुलिस।

 

 

इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के प्रतिनिधि मंडल में सुरेंद्र डसीला, अवधेश नौटियाल, मनीष डंगवाल, ध्रुव मिश्रा, सुदीप जैन, पंकज पंवार, अभय कैंतुरा, सौरभ भाटिया, अंकित शर्मा, हर्ष उनियाल, संदीप बडोला और अन्य शामिल रहे।