रामनगर के पूर्व सैनिकों व वीर नारियो द्वारा वन रैंक वन पेंशन की,  करी मांग।

ख़बर शेयर करें -

उधम सिंह राठौर –  प्रधान संपादक

 

 

 

आज दिनांक 3 अप्रैल 2023 को रामनगर पूर्व सैनिक उत्थान एवम कल्याण समिति के सभी पदाधिकारी,कर्मचारी व सभी सदस्यों द्वारा मिलकर वन रैंक वन पेंशनकी मांग को रखते हुए शहर भर में रैली निकालकर अपना मांग प्रदर्शन किया गया।रैली में पूर्व सैनिकों व वीर नारियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया,रैली शहीद पार्क लखनपुर मे शहीदो को याद करते हुए व संगठित पूर्व सैनिको को वन रैंक वन पेंशन के बारे मे बताने के बाद निकाली गयी जो की रानीखेत रोड से होते हुए, नगरपालिका रोड व खताड़ी से होते हुए उपजिलाधिकारी महोदय के कार्यालय तक ले जाई गयी,तत पश्चात उपस्थिति तहसीलदार रामनगर  विपिन चंद्र पंत जी को माननीय प्रधानमंत्री व रक्षामंत्री महोदय हेतु ज्ञापन सौपा गया, वन रैंक वन पेंशन की मांग पर समिति अध्यक्ष कुलवंत सिंह रावत द्वारा बताया गया कि पूर्व सैनिकों को पूर्व में दिया गया वन रैंक वन पेंशन में अभी भी कई विसंगतियां शामिल है।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल पहुंची भारत सरकार की टीम, VB GRAM-G योजना की जमीनी हकीकत परखी।

 

 

जिस वजह से पूर्व सैनिक व वीर नारियां इस नए पेंशन स्केल से खुश नहीं है, सरकार द्वारा 7 नवंबर 2015 को निकाला गया नोटिफिकेशन,पेंशन फार्मूला पूर्व सैनिकों व वीर नारियों को बिल्कुल भी लाभ नहीं दे पाया, वही पूर्व सैनिक संगठन रामनगर के सचिव भुवन सिंह डंगवाल द्वारा बताया गया सरकार द्वारा अभी जनवरी 2023 में निकाले गए नए नोटिफिकेशन में यह तारीख बदलकर 2014 कर दी गई है,जिससे कुछ विसंगतियां पेंशन फार्मूले में और भी बढ़ गई हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में हवाई कनेक्टिविटी को मिलेगा नया आयाम, पराग फार्म में बनेगी एविएशन एकेडमी।

 

 

 

 

वन रैंक वन पेंशन का सबसे अधिक फायदा जो वीर नारियो,सरदार साहिबान व जवानों को होना चाहिए था वह इस नोटिफिकेशन मे विसंगतियां होने की वजह से, पूर्व सैनिकों को वीर नारियों को नहीं मिल पाया है,वही सचिव का कहना है। कि समान रैंक और सेवा अवधि से सेवानिवृत्त सैनिकों को एक समान पेंशन दी जाए, भले ही उनकी सेवानिवृत्ति किसी भी वर्ष हुई हो,रैली मे पूर्व सैनिक संगठन कल्याण एवम उत्थान समिति के सभी पदाधिकारी, बड़ी संख्या मे वीर नारिया व पूर्व सैनिक शामिल हुए।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड के शहरों का मेगा मेकओवर! कचरे से कमाई, पानी पर डिजिटल निगरानी... मुख्य सचिव का मास्टर प्लान"

 

 

 

 

रैली को सफल बनाने हेतु संगठन के अध्यक्ष व सचिव महोदय द्वारा रैली मे सम्मिलित सभी वीर नारियो व पूर्व सैनिको का आभार व्यक्त किया गया व सभी से अनुरोध भी किया गया आने वाले समय मे इसी तरह सभी एक जुट होकर इस आंदोलन को सफल बनाएंगे।


ख़बर शेयर करें -

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *