केदारनाथ धाम में महिला के साथ दुष्कर्म के प्रयास का मामला: पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा।

ख़बर शेयर करें -

केदारनाथ धाम में महिला के साथ दुष्कर्म के प्रयास का मामला: पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा।

 

 

 उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

 

केदारनाथ धाम में एक महिला के साथ दुष्कर्म के प्रयास का संगीन मामला सामने आया है। पीड़ित महिला, जो भारतीय जनता पार्टी के रुद्रप्रयाग जनपद में महिला मोर्चा की पदाधिकारी हैं, ने परिजनों के साथ मिलकर 5 दिन पहले केदारनाथ चौकी में तहरीर दी थी, लेकिन शिकायत के बावजूद आरोपी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई।

यह भी पढ़ें 👉  इंस्पिरेशन सीनियर सेकेंडरी स्कूल का रजत जयंती वार्षिकोत्सव 'स्पेक्ट्रम 2024' धूमधाम से सम्पन्न।

 

 

इस मामले में आक्रोश बढ़ता देख, महिला ने शुक्रवार देर शाम सोनप्रयाग थाने में अपनी तहरीर दी, जिसके बाद अब मुकदमा पंजीकृत किया गया है। पीड़ित महिला ने अपनी तहरीर में बताया कि वह केदारनाथ धाम में यात्रियों के ठहरने के लिए टेंटों का संचालन करती हैं। 13 अक्टूबर की रात को आरोपी राकेश चंद्र शुक्ला ने उनके टेंट में घुसकर उनके साथ जबरदस्ती करने का प्रयास किया।

यह भी पढ़ें 👉  ऊर्जा आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ता उत्तराखंड: पिटकुल का 11 करोड़ का योगदान

 

 

 

सोनप्रयाग थाना प्रभारी देवेंद्र सिंह असवाल ने कहा कि मामले की गंभीरता को देखते हुए संबंधित के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और विवेचना शुरू कर दी गई है। उन्होंने आश्वासन दिया कि जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का सरस मेला-2024 में उद्घाटन: महिलाओं की उद्यमिता को प्रोत्साहित करने का प्रयास"

 

 

 

यह घटना स्थानीय लोगों के बीच भय और असुरक्षा की भावना को बढ़ाने वाली है, जिससे पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं। पीड़ित महिला और उनके परिजनों ने आरोप लगाया है कि केदारनाथ चौकी प्रभारी ने उनकी शिकायत को गंभीरता से नहीं लिया।