“काशीपुर में चैती मेला: ध्वजारोहण और मां बाल सुंदरी देवी के दर्शन”

ख़बर शेयर करें -

“काशीपुर में चैती मेला: ध्वजारोहण और मां बाल सुंदरी देवी के दर्शन”

 

उधम सिंह राठौर –  प्रधान संपादक

 

काशीपुर। ध्वजारोहण के साथ आज से उत्तर भारत का सुविख्यात चैती मेला आरंभ हो गया है। मां बाल सुंदरी देवी मंदिर के मुख्य पंडा विकास अग्निहोत्री ने बताया कि इस वर्ष चैत्र नवरात्र की सप्तमी यानी 15 अप्रैल की अर्द्धरात्रि को परंपरागत धार्मिक अनुष्ठान संपन्न होने के उपरांत नगर के मौहल्ला कानूनगोयान स्थित पंडा आवास से मां भगवती बाल सुंदरी देवी का डोला चैती मेला परिसर स्थित मंदिर भवन पहुंचेगा। मां भगवती की प्रतिमा यहां 22 अप्रैल तक श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ रहेगी और 22 अप्रैल की अर्द्धरात्रि डोला वापस पंडा आवास ले जाया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  अपराध गोष्ठी में पुलिस कप्तान मंजूनाथ टीसी ने अधिकारियों के कसे पैंच* *जनता और महिला सुरक्षा सर्वोपरि — पुलिस कर्मियों को दिया सख्त अल्टीमेटम*

 

 

 

आपको बताते चलें कि 52 शक्तिपीठों में शामिल उज्जैनी शक्तिपीठ मां बाल सुंदरी देवी मंदिर में उत्तराखंड के अलावा यूपी, दिल्ली समेत कई राज्यों के श्रद्धालुओं की भारी आस्था है। चैत्र मास में लगने वाले इस मेले में हजारों की संख्या में श्रद्धालु यहां मत्था टेकने के साथ ही अपने बच्चों का मुंडन संस्कार कराते हैं। नवविवाहिता दंपत्ति मां के दर्शन करने व जात लगाने पहुंचते हैं। मुख्य पंडा विकास अग्निहोत्री बताते हैं कि जिस स्थान पर गर्भ गृह है वहां मां पार्वती की बायीं भुजा गिरी थी, इसलिए यह मंदिर 52 शक्तिपीठों में शामिल है। उन्होंने बताया कि काशीपुर का नाम पहले उज्जैनी था। जिसके चलते मंदिर का नाम उज्जैनी शक्तिपीठ पड़ा। वहीं मंदिर परिसर के ईशान कोण में यज्ञशाला स्थापित है।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल पुलिस का सख्त संदेश महिलाओं की सुरक्षा सर्वोपरि* *ड्रामा खत्म, कार्यवाही शुरू: धरने की आड़ में कार्यवाही बचना चाहता था महिला और बच्चों के साथ बेरहमी से मारपीट करने वाला प्रधान* *एसएसपी के कड़े रुख से तत्काल मुकदमा पंजीकृत*

 

 

 

जहां प्रतिदिन हवन-यज्ञ होता है। माना जाता है कि महाभारत काल में द्रौपदी ने भी यहां मां बाल सुंदरी देवी की पूजा-अर्चना की थी। आज सैकड़ों की संख्या में उपस्थित श्रद्धालुओं की मौजूदगी में ध्वजारोहण कर ऐतिहासिक चैती मेले का विधिवत शुभारंभ किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  🚨 4 साल से फरार आरोपी गिरफ्तार, NBW के बाद पुलिस ने घर से दबोचा 🚨

 

 

इस अवसर पर उपजिलाधिकारी अभय प्रताप सिंह, मुख्य नगर आयुक्त विवेक राय, विधायक त्रिलोक सिंह चीमा, पूर्व सांसद केसी सिंह बाबा, भाजपा नेता दीपक बाली, राम मेहरोत्रा, निवर्तमान मेयर श्रीमती ऊषा चौधरी, गुरविंदर सिंह चंडोक, अमरीश अग्रवाल एडवोकेट, विमल गुड़िया, विकल्प गुड़िया, डॉ. गिरीश चंद्र तिवारी आदि के साथ ही मुख्य पंडा विकास अग्निहोत्री, पंडा वंश गोपाल अग्निहोत्री, पंडा कृष्ण गोपाल अग्निहोत्री, पंडा मनोज अग्निहोत्री आदि मुख्यतः मौजूद रहे।