मुख्य विकास अधिकारी डॉ. संदीप तिवारी के निर्देशन पर मंगलवार को एमपी इंटर कॉलेज, रामनगर में नशा मुक्त भारत अभियान 2.0 के अंर्तगत आदि प्रतियोगिता का किया आयोजन।

रोशनी पाण्डेय _सह संपादक 

रामनगर/हल्द्वानी 27 सितम्बर 2022– मुख्य विकास अधिकारी डॉ. संदीप तिवारी के निर्देशन पर मंगलवार को एमपी इंटर कॉलेज, रामनगर में नशा मुक्त भारत अभियान 2.0 के अंर्तगत समाज कल्याण विभाग द्वारा निबंध लेखन, भाषण व चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिला समाज कल्याण अधिकारी दीपांकर घिल्डियाल द्वारा बच्चों को भविष्य में बेहतर प्रयास करने के लिए प्रेरित किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  ईडी छापे के बाद हरीश रावत का बड़ा बयान: बोले- कांग्रेस के संघर्ष पर असर पड़ा तो छोड़ दूंगा पद।

 

 

उन्होंने बच्चों को नशा मुक्ति से संबंधित जानकारी उपलब्ध करायी साथ ही बच्चों को उनके कार्य के लिए प्रोत्साहित भी किया। इस प्रतियोगिता में 25 बच्चों ने निबंध लेखन में 25 बच्चों ने चित्रकला में व 25 बच्चों ने भाषण प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया। चित्रकला में 15 बच्चों को सांत्वना पुरस्कार व अन्य प्रमाण पत्र वितरित किये गये।

यह भी पढ़ें 👉  विकास की नई तस्वीर गढ़ रहा राज्य संपत्ति विभाग, पहाड़ से राजधानी तक आधुनिक सुविधाओं पर जोर

 

एमपी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य संजीव शर्मा ने बच्चों को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने नशे से होने वाले मानसिक रोगों के बारे में चर्चा की।प्रतियोगिता में मीमांसा मेंटल हेल्थ काउंसलिंग सेंटर रामनगर की मनोवैज्ञानिक कोमल शर्मा ने बच्चों को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जानकारी दी साथ ही नशे से होने वाले मानसिक रोगों के संदर्भ में बच्चों से चर्चा की व भविष्य में नशा न करने की सलाह दी।

यह भी पढ़ें 👉  भारत सरकार' का बोर्ड, नीली बत्ती और एयरगन; नैनीताल पुलिस की सघन चेकिंग में धरा गया फर्जी I.B. अधिकारी! SSP डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देश पर चप्पे-चप्पे पर चेकिंग का असर; हल्द्वानी में रौब झाड़ता रामपुर का शातिर युवक फर्जी ID कार्ड और कार समेत गिरफ्तार।

 

 

कार्यक्रम में समाज कल्याण विभाग व प्रधानाचार्य द्वारा छात्र छात्राओं व स्कूल के शिक्षकों को नशा मुक्ति हेतु शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर मीमांसा मेंटल हेल्थ के काउंसलर मोहम्मद रजब, वॉलिंटियर यामिनी तिवारी, रंजना, आकाश आदि उपस्थित रहे।

 

………………………………………
जिला सूचना अधिकारी नैनीताल. 81715.55477