सभासद भुवन सिंह डंगवाल के नेतृत्व में पुरे वार्डवासीयों ने मिलकर आज से शुरू हुए शारदीय नवरात्र शारदीय नवरात्र मां नवदुर्गा जी की उपासना की।

उधम सिंह राठौर _ प्रधान संपादक

रामनगर – पुरे देश में श्रादीय नवरात्रि शुरू हो चुकी है,उसी तर्ज पर पम्पापुरी वासियो द्वारा नवरात्रि का त्यौहार बड़े धूम धाम से मनाया जा रहा है, सभासद भुवन सिंह डंगवाल के नेतृत्व में पुरे वार्डवासीयों ने मिलकर आज से शुरू हुए शारदीय नवरात्र शारदीय नवरात्र मां नवदुर्गा जी की उपासना की, हर वर्ष यह पावन पर्व श्राद्ध खत्म होते ही शुरू हो जाता है। शारदीय नवरात्र का महत्व धर्म ग्रंथों एवं पुराणों के अनुसार, शारदीय नवरात्र भगवती दुर्गाजी की आराधना का श्रेष्ठ समय होता है। नवरात्र के पावन दिनों में हर दिन मां के अलग-अलग रूपों की पूजा होती है। जो अपने भक्तों को खुशी, शक्ति और ज्ञान प्रदान करती हैं।

यह भी पढ़ें 👉  शादी की खुशियां मातम में बदलीं! रामनगर में मौत बनकर दौड़ी कार, ऑटो को कई बार पलटाया, महिला की मौत, दूसरी जिंदगी और मौत से जूझ रही।

 

 

नवरात्र का हर दिन देवी के विशिष्ठ रूप को समर्पित होता है,नवरात्र के 9 द‍िनों में देवी भगवती के 9 अलग-अलग स्‍वरूपों की पूजा-उपासना की जाती है। पहले दिन मां शैलपुत्री, दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी, तीसरे दिन मां चंद्रघंटा, चौथे दिन मां कुष्मांडा, पांचवें दिन मां स्कंदमाता, छठे दिन मां कात्यायनी, सातवें दिन मां कालरात्रि, आठवें दिन मां महागौरी और नौवें और अंतिम दिन मां सिद्धिदात्री की पूजा की जाती है।

यह भी पढ़ें 👉  होटल युवराज में चल रहा था देह व्यापार का कथित कारोबार, पुलिस की छापेमारी से मचा हड़कंप, तीन गिरफ्तार, दो महिलाएं बरामद।

 

 

नवरात्र के पहले दिन विधिनुसार घटस्थापना का विधान है,कार्यकम में गीता उपाध्याय, सोनू जोशी, पुष्पा उपाध्याय, मिना, प्रेमा मेहता, गंगा बिष्ट आदि बहुत सी महिलाए उपस्तिथ थी।