मुख्यमंत्री धामी ने जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर केंद्रीय नेताओं का किया स्वागत।

मुख्यमंत्री धामी ने जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर केंद्रीय नेताओं का किया स्वागत।

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

देहरादून।
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड आगमन पर जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर केंद्रीय रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय मंत्री श्री मनोहर लाल खट्टर एवं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री  योगी आदित्यनाथ का स्वागत एवं अभिनंदन किया।

यह भी पढ़ें 👉  हिमालय संरक्षण से पहाड़ी खान-पान तक, कॉर्बेट लिट फेस्ट में गूंजा प्रकृति बचाने का संदेश दूसरे दिन पर्यावरण, जैव विविधता और स्थानीय संस्कृति पर हुआ मंथन, ‘Birds of Corbett’ पुस्तक का विमोचन।

मुख्यमंत्री ने सभी विशिष्ट अतिथियों का पुष्पगुच्छ भेंट कर आत्मीय स्वागत किया। इस दौरान राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं भाजपा संगठन के पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।

बताया जा रहा है कि केंद्रीय नेताओं का यह दौरा राज्य से जुड़े महत्वपूर्ण कार्यक्रमों एवं बैठकों को लेकर है। उनके आगमन को लेकर एयरपोर्ट पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे।